Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

मवेशियों से भरे पिकअप को रोहनिया पुलिस ने पकड़ा,सात गोवंश बरामद एक पशु तस्कर फरार एक गिरप्तार भेजा गया जेल : अश्वनी कुमार चौहान की रिपोर्ट

Date:

Share post:

मवेशियों से भरे पिकअप को रोहनिया पुलिस ने पकड़ा,सात गोवंश बरामद एक पशु तस्कर फरार एक गिरप्तार भेजा गया जेल

संवाददाता
अश्वनी कुमार चौहान

रोहनिया/-अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सीओ सदर डॉक्टर चारु द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में बीती रात को रोहनिया पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाइवे अखरी-रामनगर पर रात्रि गश्त कर रही थी कि इसी बीच मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक बिना नम्बर के पिकअप वाहन में सात मवेशियों को लादकर बिहार ले जाया जा रहा है पर विश्वास करते हुए बिना नम्बर के पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किये लेकिन वाहन चालक वाहन लेकर भागने लगा जिस पर रोहनिया पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक पशु तस्कर भागने में सफल रहा एक पुलिस के हाथ लगा और वाहन से पुलिस ने सात मवेशियों को बरामद कर खनाव गोशाला पर भिजवा दिया।चौकी प्रभारी अखरी सन्तोष तिवारी ने बताया कि सभी पशु गौवध के लिए बिहार ले जाए जा रहे थे सूचना मिलने पर घेराबंदी कर वाहन चालक राज उर्फ रामु यादव निवासी रसार थाना हड़िया जिला प्रयागराज 20 वर्ष को गिरप्तार कर लिया गया और दूसरा पशु तस्कर राजा कुरैशी निवासी चैनपुर जिला भभुआ बिहार भाग निकला।दोनो अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर एक को जेल भेज दिया गया एक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।गिरप्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अखरी सन्तोष तिवारी,उप निरीक्षक कुमार गौरव सिंह,उप निरीक्षक कमल भूषण राय,उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी,कांस्टेबल जितेंद्र,रिशु,आशीष,धीरेंद्र रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...