Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू की रोकथाम के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

Date:

Share post:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू की रोकथाम के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

एडिटर इंचीफ ज़ैद उल्लाह

 

डेंगू के मरीजों में वृद्धि वाले स्थानों पर साफ-सफाई, एण्टी लार्वा का छिड़काव सहित अन्य समुचित व्यवस्थायें सुनिश्चित किया जाये-जिलाधिकारी

  जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में डेंगू की रोकथाम के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहां पर साफ-सफाई, एण्टी लार्वा का छिड़काव सहित अन्य समुचित व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए कहा है। नगर निगम, नगर पंचायत एवं विकास खण्ड तथा Yमलेरिया अधिकारी के डोमोस्टिक ब्रीडर चेकर टीम के माध्यम से सोर्स रिडक्शन के कार्य यथा गमले में पानी न एकत्रित होने देना, कुलर से पानी निकालना, पानी की टंकी आदि खुली है, तो उससे ढक कर रखना, जल-जमाव वाले स्थानों पर एण्टी लार्वा, पायरेथ्रम एवं मिट्टी के तेल के छिड़काव की कार्यवाही निष्पादित करायी जा रही है। सरकारी/प्राइवेट चिकित्सालयों में रैबिट टेस्ट के माध्यम से पाॅजिटिव मरीजों का तत्काल एलाइजा टेस्ट सुनिश्चित किया जाये, ताकि डेंगू के मरीजों की वास्तविक संख्या ज्ञात हो सके और उसका समुचित इलाज किया जाये। डेंगू के उपचार हेतु समस्त अस्पतालों में पर्याप्त मेडिकल उपकरणों सहित मैनपाॅवर की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन, जिला मलेरिया अधिकारी श्री ए0के0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...