फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

0
159
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में

आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार के दावों पर खड़े हुए सवाल1

प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावों के बीच फूलपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तहसील हंडिया के ग्राम गोसैसीपुर में आबादी भूमि पर एक दबंग व्यक्ति द्वारा जबरन कब्ज़े का आरोप है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।ग्राम निवासी मुन्नी देवी पत्नी त्रिलोकी लाल शुक्ला ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि गांव का ही एक दबंग व्यक्ति उनकी आबादी की जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ितों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। करीब एक वर्ष पहले भी इसी जमीन पर अवैध रूप से बुलडोजर चलाया गया था, जिस पर मीडिया में मामला उछलने के बाद तत्कालीन सीओ पंकज लवानिया के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी को जेल भेजा गया था।लेकिन सवाल यह उठता है किजेल से बाहर आते ही आरोपी फिर उसी जमीन पर कैसे पहुंच गया?और उससे भी बड़ा सवाल—पुलिस आखिर किसके इशारे पर खामोश है?त्रिलोकी लाल शुक्ला का आरोप है कि हाल ही में आरोपी करीब 200 मजदूरों और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा और पत्थर की बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू करा दिया। डायल 112 और थाना फूलपुर को बार-बार सूचना दी गई, लेकिन न तो 112 मौके पर पहुंची और न ही थाना अध्यक्ष ने कोई कार्रवाई की।मामला जब एसडीएम हंडिया तक पहुंचा तो उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाया और जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि एसडीएम के आदेश भी थाना फूलपुर के लिए महज़ “औपचारिकता” बनकर रह गए। आरोप है कि दबंग के दबाव में थाना अध्यक्ष ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।पीड़ितों का कहना है कि 26 जनवरी को, जब एसडीएम वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थे, उसी दिन मौके का फायदा उठाकर फिर से अवैध निर्माण शुरू करा दिया गया। सवाल यह है किक्या उस दिन कानून भी छुट्टी पर चला गया था?मुन्नी देवी ने भावुक होते हुए बताया कि उनका परिवार रिक्शा चलाकर किसी तरह गुजर-बसर करता है, जबकि आरोपी अपने पैसे और रसूख के दम पर गरीबों को कुचलने पर आमादा है। त्रिलोकी लाल शुक्ला का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, इसके बावजूद न तो गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है और न ही कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है।पीड़ित परिवार का कहना है कि एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दबंगों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की बात करते हैं, वहीं फूलपुर में दबंग खुद गरीबों की जमीन पर बुलडोजर चला रहा है—और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है।पीड़ितों ने योगी सरकार से मांग की है किउन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए,आबादी भूमि की निष्पक्ष जांच कराई जाए,और दबंग को अवैध कब्ज़े से तत्काल रोका जाए।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करता है या फिर दबंगों के आगे कानून यूं ही बेबस बना रहता है।

  1. ↩︎

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here