Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

रोहनिया पुलिस ने अट्ठारह पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल एक बाइक व कार बरामद एक अभियुक्त फरार जाँच में जुटी पुलिस : अश्वनी कुमार चौहान की रिपोर्ट

Date:

Share post:

रोहनिया पुलिस ने अट्ठारह पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल एक बाइक व कार बरामद एक अभियुक्त फरार जाँच में जुटी पुलिस

संवाददाता
अश्वनी कुमार चौहान

 

रोहनिया/-अपराध Iएवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया के कुशल निर्देशन में बीती रात को थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान सूचना मिली कि अवैध देशी शराब रखे हुए सफेद रंग की मारुती 800 कार तथा एक व्यक्ति हीरो होण्डा स्पेलण्डर मोटर साईकिल से आगे आगे मारुती कार को रास्ता बताते हुए अकेलवा की तरफ से गंगापुर होते हुए मोहनसराय की तरफ आ रही है इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मोहनसराय से प्रस्थान कर गंगापुर मोड पर उपस्थित आए जहां पर कुछ ही देर मे गंगापुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाईकिल व मारुती 800 कार के नजदीक आने पर पुलिस वाले पूर्व से लगाई गई बेरिगेटिग के पास मोटर साइकिल सवार व मारुति कार को रोकने का इशारा किये तो मोटर साइकिल सवार गाडी फेककर पीछे मुडकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया तथा मारुती चालक भी अपनी गाडी को तेज गति से घुमाने का प्रयास किया।पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही उसे पकड लिया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त का नाम सन्त प्रसाद यादव 26 वर्ष निवासी सिहीपुर थाना लाईन बाजार जिला जौनपुर है और फरार अभियुक्त का नाम मोहित यादव 24 वर्ष निवासी जंगीपुर कला थाना सराय ख्वाजा जिला जौनपुर है।वही इस सम्बंध में उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा का कहना रहा कि गिरप्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया फरार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र चौकी प्रभारी मोहनसराय,उप निरीक्षक रवि कान्त मलिक,हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव,नागेन्द्र सिंह रहे।फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...