Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

अतीक अहमद और उनके सहयोगियों के अवैध निर्माणों पर आज चलेगा बुलडोजर : रंजीत राज की रिपोर्ट

Date:

Share post:

अतीक अहमद और उनके सहयोगियों के अवैध निर्माणों पर आज चलेगा बुलडोजर

संवाददाता
श्याम सुंदर पटेल

प्रयागराज: पूर्व सांसद अतीक अहमद और सहयोगी के अवैध निर्माणों पर आज बुलडोजर चलेगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अतीक की जमीन पर बनी अवैध बाउंड्रीवाल और खालिद जफर की अवैध प्लॉटों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी कर ली है। पूर्व सांसद ने कौशांबी रोड-केसरिया मार्ग पर पांच हजार वर्ग मीटर के क्षेत्रफल के लगभग 600 वर्ग मीटर में बगैर मानचित्र स्वीकृति के निर्माण किया था।

पीडीए ने 22 अगस्त 2020 को अवैध निर्माण ध्वस्त किया। इसके बाद अतीक ने पुन: बिना मानचित्र स्वीकृति के अनुमन्य सीमा से अधिक बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया। पीडीए ने बाउंड्रीवाल हटाने के लिए 5 मार्च 2022 तक की समय दिया था। पीडीए से दी गई अवधि में बाउंड्री वाल नहीं हटाई गई।

अतीक अहमद के सहयोगी खालिद जफर ने भीटी असदउल्लापुर में बगैर लेआउट पास कराए लगभग 45 बीघा भूखंड पर अवैध रूप से प्लॉटिंग शुरू कर दी। पीडीए ने नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 (एक) के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस तथा धारा 28 (1) के अंतर्गत विकास कार्य रोकने को 20 जुलाई 2021 को नोटिस दिया था। लेकिन जफर ने नोटिस को दरकिनार करते हुए अवैध प्लाटिंग जारी रखी। पीडीए से ले आउट स्वीकृत नहीं कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...