Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

सिफरी द्वारा दस हजार मछली को संरक्षण के लिए गंगा नदी में छोड़ा गया दुकानजी : शमशाद खान की रिपोर्ट

Date:

Share post:

सिफरी द्वारा दस हजार मछली को संरक्षण के लिए गंगा नदी में छोड़ा गया दुकानजी

संवाददाता
शमशाद खान

गंगा नदी में विलुप्त हो रहे मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण एवम् संवर्धन को ध्यान में रखते हुए, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् -केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), प्रयागराज के द्वारा आज दिनांक 28 मार्च 2022 को, पवित्र पावन गंगा और यमुना के संगम तट पर गंगा नदी में 10000 (दस हजार) भारतीय प्रमुख कार्प-कतला, रोहू, मृगल मछलियों के बीज को रैंचिंग कार्यक्रम के तहत छोड़ा गया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के केन्द्राध्यक्ष डा० डी एन झा ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया तथा नमामि गंगे परियोजना के बारे में जानकारी दी जिसके अन्तर्गत पुरे गंगा नदी में कम हो रहे महत्वपूर्ण मत्स्य प्रजातियोें के बीज का रैंचिंग होना रखा है साथ ही लोगो को गंगा के जैव विविधता अैार स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए गंगा नदी में मछली और रैंचिंग के महत्व को बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महन्त श्री बलवीर गिरि जी महाराज, पीठाधीश्वर श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी, प्रयागराज, थे जिन्होंने तीर्थ का महत्व तथा मानव सभ्यता के लिए गंगा के महत्व को बताया l उन्होंने मत्स्य को भगवान विष्णु का अवतार कहा और गंगा को स्वच्छ रखने एवम इसके जैव विविधता को बचाने के लिए उपस्थित लोगांे से आह्वान किया। इस अवसर पर श्री राजेश शर्मा, प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, ने मंत्रालय द्वारा गंगा सफाई के लिए किए कार्यो का उल्लेख किया तथा गंगा को साफ रखने के लिए सभी से अनुरोध किया। नगर निगम के स्वछता ब्रांड एम्बेसडर दुकान जी ने लोगों से कहा गंगा हमारी राष्ट्रीय धरोहर है ईस नदी को हर हाल में आगे आने वाली पिढीयो के लिये साफ स्वछ बनायें रखना है हम सब संकल्प ले न गंगा मे प्रदूषण करेगे न दूसरे को करने देगे ईसी कडी मे योगानंद आश्रम के श्री नरेंद्र नाथ उपाध्याय व्यास जी तथा माँ गंगा सेवा समिति के सचिव श्री रंजन शर्मा जी ने भी सभा में अपनी बातों को रखा और सभी ने गंगा के प्रति जागरूक होने के साथ ही गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में स्नानार्थियों के साथ साथ आस-पास गाव के मत्स्य पालक, मत्स्य व्यवसायी तथा गंगा तट पर रहने वाले स्थानीय लागों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के वैज्ञानिक डा० वेंकटेश ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आस्वस्त किया कि समाज के भगीदारी से हम इस परियोजना के उद्देश्यों को पाने में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में संस्थान के शोधार्थी डा० संदीप कुमार मिश्र, श्री शिवजनम वर्मा, श्री संदीप मिश्रा, श्री दुर्गेश वर्मा आदि ने भाग लिया और सभा को सम्बोधित किया यह जानकारी प्रेस को दुकानजी ने दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...