Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

कनफेडरेशन आफ सेन्ट्रल गवर्नमेंट इम्‍प्‍लाइज एण्‍ड वर्कर्स के तत्‍वाधान में दिनांक 28 एवं 29 मार्च 2022 को आयोजित दो दिवसीय हडताल : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

कनफेडरेशन आफ सेन्ट्रल गवर्नमेंट इम्‍प्‍लाइज एण्‍ड वर्कर्स के तत्‍वाधान में दिनांक 28 एवं 29 मार्च 2022 को आयोजित दो दिवसीय हडताल

संवाददाता
सोमराज वर्मा

कनफेडरेशन आफ सेन्ट्रल गवर्नमेंट इम्‍प्‍लाइज एण्‍ड वर्कर्स के तत्‍वाधान में दिनांक 28 एवं 29 मार्च 2022 को आयोजित दो दिवसीय हडताल के संदर्भ में आज दिनांक 28.03.2022 को आयकर कर्मचारी महासंघ के सदस्‍य अपनी बारह सूत्रीय विभागीय तथा अन्‍य चौदह सूत्रीय मांगों, जैसे कि- अन्तर प्रभार स्थानान्तरण, कैडर रिस्‍ट्रक्‍चरिंग के मामले में टास्‍क फोर्स के गठन का आदेश वापस लेने, कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची संशोधित करने, लम्बित रिक्रूटमेंट रूल्‍स फाइनल करने, कर सहायक, व०कर सहायक, आशुलिपिक एवं पी०एस० के प्रमोशन में रिलेक्‍सेशन देने,आई०टी०बी०ए०पर कर्मचारियों को कार्य आवंटित करने,एम०टी०एस० की डयूटी संशोधित करने, आयकर निरीक्षक का वेतन मान दिनांक 01.01.2006 से संशोधित करने, आयकर निरीक्षकों को लैपटाप तथा अन्‍य कर्मचारियों को डेस्‍कटाप की सुविधा उपलब्‍ध कराने, इत्यादि लम्बित विभागीय मांगों तथा न्‍यू पेंशन स्कीम समाप्त करने एवं पुरानी पेंशन लागू करने, प्रत्‍येक पांचवें वर्ष वेतन रिवीजन, खाली पदों को भरने तथा नए पद सृजित करने, रोके गए अठारह माह के डी०ए० रिलीज करने , अनुकम्‍पा आधार पर नियुक्ति की सीलिंग को समाप्‍त करने जैसी सामान्य मांगो के समर्थन में हडताल पर रहे ।
आज आयकर कर्मचारी महासंघ की अध्‍यक्ष श्रीमती संगीता कुमारी की अध्यक्षता में भूतल पर मीटिंग हुई जिसे संघ के जोनल सचिव श्री योगेश्‍वर राय, शाखा सचिव नन्‍हू लाल पाण्‍डेय, उपाध्‍यक्ष रविन्‍द्र कुमार गौड ,संयुक्‍त सचिव आशीष चित्रांश, कोधाध्‍यक्ष अजमत हुसैन, लाल बहादुर यादव, तिलक राज, तथा आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्‍य श्री बजरंग बली गिरी ने सम्‍बोधित किया । वक्‍ताओं ने कहा कि हडताल हमारा शौक नहीं है, हम हडताल पर मजबूरी में गए हैं । आज सरकार, सरकारी कर्मचारियों के प्रति काफी उदासीन है, सरकारी विभागों में अनेकों पद खाली हैं लेकिन उन्‍हें भरा नहीं जा रहा है , अनुकम्‍पा आधार पर नियुक्तियां नहीं हो रही है , सरकार वि‍भिन्‍न संस्‍थानों का निजीकरण कर रही है या उसे बेच रही है जिससे कर्मचारियों में एक भय सा व्याप्त है । दिनांक 01.01.2004 से लागू नई पेंशन स्‍कीम से भी कर्मचारियों में काफी रोष है । श्रम कानूनों में सुधार के बहाने श्रमिकों को प्रताडित किया जा रहा है , कर्मचारी यूनियन को समाप्‍त करने का प्रयास किया जा रहा है, कर्मचारियों को समय से पदोन्‍नति का लाभ नहीं मिल रहा है । कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे आज की इस हडताल में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्‍य गण ने भी भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...