Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

उत्तर प्रदेश में सुशासन का पर्याय बन गया बुल्डोजर–वेद पाण्डेय :सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश में सुशासन का पर्याय बन गया बुल्डोजर–वेद पाण्डेय

संवाददाता
सोमराज वर्मा

पश्चिमशरीरा कस्बे में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

कौशाम्बी। सिराथू के लाल केशव प्रसाद मौर्या के पुनः उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रविवार को कस्बा पश्चिम शरीरा के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में निकल कर बुलडोजर रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जय श्रीराम बुलडोजर बाबा आए हैं, माफियाओं की खैर नहीं की नारों को बुलंद किया। मौजूद सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश की सरकार में कौशांबी लाल केशव प्रसाद मौर्या को फिर से उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, वह जिले की सम्मान के फिर से स्थापित होने जैसा है।

पश्चिम शरीरा कस्बे में निकाली गई इस रैली में बोलते हुए पूर्व विधायक लाल बहादुर ने कहा कि एक बार पुनः उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पुनः योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बना कर यह साबित किया है, कि उत्तर प्रदेश की जनता अब प्रदेश में माफिया नहीं बल्कि बुलडोजर बाबा की सरकार चाहती है। एक दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में बोलते हुए पार्टी नेता वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बुलडोजर सुशासन का एक पर्याय बन गया है। जो तय करता है कि अपराधी यदि जेल में नहीं रहेंगे, तो उनका घर और व्यापार भी उत्तर प्रदेश में नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश के इतिहास में 32 वर्षों में पहली बार है कि कोई भी सरकार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत से आई है। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की यह प्रचंड बहुमत वाली विजय साबित करती है कि उत्तर प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भरोसा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, संजय जायसवाल, वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी, लवलेश लोधी, राजनरायन शर्मा,
प्रकाश दुबे उमेश केसरवानी, नितिन सिंह, मो मुकीम, रिशु सिंह, विवेक केसरवानी ,ऋषि केसरवानी, प्रदुम सिंह, गणेश मौर्या, हरी ओम, आकाश कौशल, अनुज गुप्ता, वाशु गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...