Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम से की शिकायत : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम से की शिकायत
कौशांबी न्यूज✒️

संवाददाता
सोमराज वर्मा

चायल विकास खण्ड के भोजपुर मजरा बिलासपुर गांव के ग्रामीणों ने भी कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ लामबंद होकर तहसील पहुंचे। कार्डधारकों ने कोटेदार पर राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाकर एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने ग्रामीणों को कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन कार्डधारकों को दिया है
भोजपुर मजरा बिलासपुर गांव के कार्ड धारक मुन्ना, मनोज कुमार, आरती, सुग्गी, सुमित्रा देवी, नीलू,शांति, भीम प्रकाश, सीता देवी, सरोजा देवी, पार्वती, सम्मा देवी, सुनीता देवी अंत्योदय लाभार्थी गूंगे बुधवार को तहसील पहुंचे। कार्डधारकों ने बताया कि दो माह से राशन समेत चना, तेल आदि कोटेदार नहीं दे रहा है। दर्जनों लोगों को इस माह का राशन समेत अन्य सामान नहीं दिया है। कार्डधारकों ने बताया कि उनके गांव से कोटे की दूरी सात किलोमीटर है। आरोप है कि कोटेदार दो से चार बार चक्कर लगाने के बाद राशन देता है। जिसके चलते महिलाओं और दिव्यांग विवश होकर राशन का सहारा ही छोड़ देते हैं। कार्ड धारकों ने कोटेदार पर मनमानी समेत प्रति यूनिट एक किलो आनाज कटौती करने का भी आरोप लगाया है। जबकि दो दिन पहले इसी कोटेदार के खिलाफ बिलासपुर गांव के कार्डधारक शिकायत कर चुके हैं। बुधवार को भोजपुर मजरा बिलासपुर के कार्डधारकों ने भी कोटेदार के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...