Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

ग्रीनमैन नरपतसिंह साईकल से 29 हजार किमी तय कर प्रयागराज पहुंचे, डीएम ने किया स्वागत :सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

ग्रीनमैन नरपतसिंह साईकल से 29 हजार किमी तय कर प्रयागराज पहुंचे, डीएम ने किया स्वागत

संवाददाता
सोमराज वर्मा

प्रयागराजः विश्व की सबसे लम्बी साईकल यात्रा पर निकले बाड़़मेर निवासी ग्रीनमैन नरपतसिंह राजपुरोहित लंगेरा मंगलवार को शहर पहुंचे। उनका स्वागत डीएम संजय खत्री ने किया।

ग्रीनमैन नरपतसिंह साईकल यात्रा के ज़रिए पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण जागरूकता संदेश देना चाहते हैं।

वह अभी तक 24 राज्यों और 4 केन्दशासित राज्यों मैं 29176.1 किमी की यात्रा कर चुकें हैं ।

ग्रीनमैन ने एक पैर में 38 टांके लगे होने व 10% विकलांगता होने के पश्चात भी अपने लक्ष्य को साधने के लिए अपने हौसले को कमजोर न होने दिया।

वर्तमान में 30 हजार किमी से ज्यादा साईकिल यात्रा का टार्गेट लेकर भारत भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक प्रसारित करने के लिए अग्रसर हैं।

उन्होंने बताया की वह सैकड़ो वन्यजीव बचा चुके हैं।
वह बोले, पर्यावरण संरक्षण व वन्यजीवो की रक्षा के क्षेत्र में मैंने हिरण, राज्य मवेशी चिकारा 169, मोर 7, मोरनी 5, खरगोश 4, बाज़ 2, नीलगाय 1, बड़ा उल्लू 2 , चील 1, सियार 1 बचाया है।

जब ये जंगली पक्षी घायल अवस्था में पाए जाते हैं या घायल वन्यजीवों के बारे में सूचित किया जाता है, तो निजी अस्पताल में इलाज के लिए अपने स्तर पर और वन विभाग के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं।

वन्य जीवों के लिए पानी के 21 कुंड लगाए और 2 शिकारियों को पकड़वाया। गर्मी के समय राजस्थान के बाड़मेर जिले मैं पानी के कुण्ड व नाडियों मे निजी खर्च से टैक्टर की टंकियां डलवाता हूं।

वृक्षारोपण मिशन के तहत
सर्वाधिक पौधे 93700 राजस्थान में और अन्य राज्यों में 20% पौधे लगाएं।

इस यात्रा में रोज एक से दो पौधे लगाता हूं। वह खुद ऐसी जगह लगाता हूं मेरे द्वारा लगाए गए पौधे एक पेड़ का रूप ले सके। इस यात्रा के दौरान अभी तक 4950 पौधे लगाए।

इस यात्रा में मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, कर्नाटका के पूर्व मुख्यमंत्री
जगदीश शेट्टार, पांडिचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी आदी हस्तियों ने साइकिल यात्रा का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...