Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

योगी का बड़ा एलान, तीन महीने के लिए बढ़ाई गयी मु़फ्त राशन योजना : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

योगी का बड़ा एलान, तीन महीने के लिए बढ़ाई गयी मु़फ्त राशन योजना : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

संवाददाता
सोमराज वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री अन्न योजना को तीन महीने तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
मार्च 2022 के लिए लागू की गई योजना अब मई तक जारी रहेगी। इसमें 15 करोड़ लोगों को मु़फ्त राशन देने का प्रावधान है।
योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला निर्णय, अगले तीन और माह तक खाद्यान्न योजना के तहत प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को खाद्यान के साथ दाल, नमक, चीनी आदि मिलता रहेगा।
योजना मार्च 2022 में खत्म हो रही थी। अबकी भाजपा की जीत में मु़फ्त राशन की इस योजना का जबरदस्त इंपैक्ट रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया को इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने नव गठित सरकार का पहला प्रधानमंत्री अन्न योजना को तीन महीने तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री अन्न योजना शुरू हुई थी।
देश की 80 करोड़ जनता को इसका लाभ मिल रहा था। पहले यह योजना मार्च 2022 तक ही थी। इस योजना के तहत खाद्यान के साथ दाल और नमक, चीनी आदि का पैकेट भी दिया जा रहा था। अगले तीन महीनों तक प्रदेश के १५ करोड़ लोगो को यह लाभ मिलता रहेगा।
हमारी पहली कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है। प्रेस कान्फ्रेंस में उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक तथा कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस योजना पर लगभग 3270 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

योगी का बड़ा एलान, तीन महीने के लिए बढ़ाई गयी मु़फ्त राशन योजना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...