Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

हाई कोर्ट इलाहाबाद के नाम से फर्जी आदेश से अवैध नियुक्तियों की खुली पोल : शमशाद खान की रिपोर्ट

Date:

Share post:

हाई कोर्ट इलाहाबाद के नाम से फर्जी आदेश से अवैध नियुक्तियों की खुली पोल

संवाददाता
शमशाद खान

—-माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1921 (16-जी) का उल्लंघन।

प्रयागराज। सरकार कितने भी सुधार के दावे कर ले लेकिन भ्रष्टाचारियों के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि वे हाई कोर्ट इलाहाबाद के नाम के फर्जी आर्डर बनाकर बेहिचक नियुक्ति करके लाभ उठाने से गुरेज नही करते।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय ने मुख्य नायाधीश व महानिबंधक हाई कोर्ट इलाहाबाद के साथ ही मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, शिक्षा सचिव, सचिव माध्यमिक, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती को शिकायत भेजकर अवैध नियुक्तियों का भंडाफोड़ करते हुए राम प्रगट सिंह द्वारा हाई कोर्ट के नाम से फर्जी आदेश बनाकर जबकि कौशल किशोर सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम,1921 की धारा 16(जी) के उल्लंघन तो शैलेन्द्र सिंह द्वारा हाई कोर्ट के नाम पर गुमराह करके नियुक्ति लेने का आरोप लगाते हुए इसमे जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती व प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य की मिलीभगत बताया है। यह प्रकरण श्री वाल्मीकि इंटरमीडिएट कालेज विक्रमजोत बस्ती का है। आर के पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि यह प्रकरण 2015 से अनवरत अधिकारियों के संज्ञान में है लेकिन आपसी मिलीभगत को वजह से सदैव लीपापोती का खेल बदस्तूर जारी है। यह भी पता चला है कि बस्ती जनपद में दो विशेष जिला विद्यालय निरीक्षकों के कार्यकाल में पूरे बस्ती जनपद में ऐसे तमाम अवैध नियुक्ति करके उनके वेतन व पेंशन आहरण का खेल खेला गया है।
फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि एशिया के सबसे बड़े न्याय के मंदिर के नाम धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा व भ्रष्टाचार के खेल में खुद हाई कोर्ट क्या संज्ञान लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...