Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

लुप्त हो रहे जीव जंतुओं के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी: विपिन अग्निहोत्री

Date:

Share post:

लुप्त हो रहे जीव जंतुओं के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी: विपिन अग्निहोत्री

ज़ैद उल्लाह
एडिटर इनचीफ

विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर एकमे इंटरटेनमेंट ने लगाई फोटो प्रदर्शनी

लखनऊ। विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर वन्यजीवों के दुर्लभ पलों को साझा कर उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। लेखक और फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने वन्यजीवों पर आधारित अपनी फोटो प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी मीराबाई मार्ग स्थित विंग्स फायर प्रतिष्ठान में एकमे इंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित हुई। प्रदर्शनी में वन्यजीवों के दुर्लभ पलों को साझा किया गया। प्रदर्शित फोटो में वन्यजीवों को एक अलग ही तरीके से दिखाया गया है।

इस अवसर पर विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि यह सभी फोटो विभिन्न वन क्षेत्रों में लगभग 6 वर्षों में खींचे। जिसमें कुछ चयनित फ़ोटो प्रदर्शित किए हैं। एक दिवसीय प्रदर्शनी का मकसद लोगों को वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। एकमे इंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर राज मेहता ने उनसे कहा कि फोटो के माध्यम से समाज में वन्य जीवो के प्रति एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की जा सकती है। इसलिए फोटो एग्जिबिशन करने का निश्चय किया।
विपिन अग्निहोत्री और राज मेहता के मुताबिक इस तरह की फोटो प्रदर्शनी न केवल युवाओं के लिए काफी मुफीद हैं, बल्कि हर आयु वर्ग को अपनी तरफ आकर्षित करती है, क्योंकि जो मैसेज आप फोटो के माध्यम से दे सकते हैं। वह और किसी दूसरे माध्यम से देना इतना आसान नहीं है।

प्रदर्शनी में फिटनेस आइकन कैफी अली, फैशन डिजाइनर रोहित श्रीवास्तव के अलावा कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...