Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

4 मार्च से शुरू होगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी। चंद्र : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

4 मार्च से शुरू होगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी।

संवाददाता
सोमराज वर्मा

चंद्र शेखर आजाद पार्क प्रयागराज में मंडलीय फल, शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री संजय गोयल मंडल आयुक्त प्रयागराज के कर कमलों द्वारा शनिवार को अपराहन 3:00 बजे किया जाएगा राजकीय उद्यान चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में उप निदेशक उद्यान प्रयागराज मंडल पंकज कुमार शुक्ल द्वारा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पुष्प प्रदर्शनी को कुल 28 विभागों में विभक्त किया गया है जिसमें पुष्प विन्यास, कट फ्लावर, फल शाक भाजी पुष्प प्रसंस्कृत उत्पाद, शहद, पान आदि के अलावा गमला एवं बोनसाई प्रतियोगिता आदि के प्रमुख विभाग हैं इन विभागों का प्रातः 8:00 बजे से प्रतिभागी पंजीकरण करवाएंगे तथा 10:00 बजे के उपरांत विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा अधीक्षक राजकीय उद्यान चंद्रशेखर आजाद पार्क उमेश चंद्र उत्तम द्वारा प्रदर्शनी स्थल में लगने वाले स्टेचू, आकृतियों एवं चित्रकला के प्रतियोगिता हेतु विभिन्न स्थलों में की गई तैयारियों को करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों को आवश्यक मार्ग निर्देश देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी मंडल में उद्यानिकी क्रियाकलापों फल फूल सब्जी मसाला औषधि आदि के विस्तार के लिए जनमानस में जागरूकता पैदा करेगी इस प्रदर्शनी में बंगलो जजिंग का कार्य पूर्व में किया गया है राजकीय अर्द्ध शासकीय एवं व्यक्तिगत उद्यानों के प्रतिभागी भी इस प्रदर्शनी में भाग ले सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...