Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

बंदरों ने जमकर मचाया आतंक, कई लोगों को काटकर किया जख्मी : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

बंदरों ने जमकर मचाया आतंक, कई लोगों को काटकर किया जख्मी

संवाददाता
सोमराज वर्मा

प्रयागराज शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काफी लंबे समय से लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। सोमवार को बंदरों ने शंकरगढ़ थाने एक कर्मचारी जैसे ही बाइक से निकले कि उन पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया है। ऐसी घटनाओं को देखते हुए लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है। कस्बे में लंबे समय से कटखने बंदरों का आंतक बना हुआ है।इस बीच अचानक बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है। एक तरफ जहां बंदर सड़क के आसपास ठेला लगाने वाले दुकानदारों के सामान इत्यादि उठा ले जाते हैं। वहीं, कई बार यह आते-जाते लोगों पर हमला भी बोल देते हैं। इसके पहले भी कई कस्बे के लोगों को काट चुके हैं,वार्ड नंबर दो पप्पू सिंह चौहान अपनी छत पर बैठकर साफ़ सफाई का कार्य कर रहे थें। तभी बंदर ने उन पर हमला बोल दिया।इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गये। बाद में उन्हे शंकरगढ़ सीएससी अस्पताल ले जाया गया। इसके पहले बंदर ने गोरेलाल सिंह 75 वर्ष बड़गड़ी हाऊस के ऊपर भी हमला कर घायल कर चुके हैं। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। जिनका शंकरगढ़ निजी अस्पताल में कई दिनों तक इलाज़ भी चला।इसी तरह शंकरगढ़ थाने के दो कर्मचारियों को भी बंदरो ने हमला कर घायल कर चुके हैं।वन विभाग पर नाराज लोगों ने यह कहा कि नजदीकी वन विभाग लोगों की जान माल की रक्षा करें, तथा इनके आतंक से निजात दिलाते हुए इनका उचित उपाय करें।कस्बा निवासी महेंद्र सिंह, मुन्ना द्विवेदी, सुधीर सिंह, दीपक सिंह, प्रिंस सिंह, मनीष सिंह आदि ने वन विभाग से कस्बे को बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है अगर जल्द ही इनसे वन विभाग निजात नहीं दिलाता तो किसी प्रकार की कोई घटना होती है तो इसका जिम्मेदार शंकरगढ़ नजदीकी वन विभाग होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...