Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

जातिवादी नही भारतीयतावादी कार्य योजना पर अमल करें राजनैतिक दल —आर के पाण्डेय।

Date:

Share post:

जातिवादी नही भारतीयतावादी कार्य योजना पर अमल करें राजनैतिक दल —आर के पाण्डेय।

ज़ैद उल्लाह
एडिटर इनचीफ

—-निर्धन बेसहारा हेतु बने कार्य योजना।
—राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जरूरत।
—-नेशनल प्रोटेक्शन ऐक्ट से सभी का कल्याण।

नैनी, प्रयागराज। विगत 75 वर्षों के लोकतांत्रिक व्यवस्था में बढ़े घोर जातिवादी, वर्गवादी, मजहबी कार्य योजना के बजाय प्रत्येक भारतीय के कल्याण के साथ विशेष रूप से सभी निर्धन बेसहारा लोगों को चिन्हित करके उनके कल्याण हेतु कार्य करने की जरूरत है।
निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु 1 ईंट 1 ₹ के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में शिक्षालय निर्माण करा रहे एनजीओ पीडब्ल्यूएस के संस्थापक प्रबंधक आर के पाण्डेय एडवोकेट ने आज प्रयागराज के नैनी, प्रीतमनगर व फतेहपुर के सिराथू, सैनी, अझुआ, कड़ा आदि क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान लोगों से बातचीत में कहा कि आज के समय में विशेष रूप से निर्धन बेसहारा लोगों को चिन्हित करके प्राथमिकता के आधार पर उनका विशेष कल्याण किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जातिवादी, वर्गवादी, मजहबी कार्य योजना को तत्काल बंद करके भारतीयतावादी कार्य योजना पर सभी राजनैतिक दल अमल करें। आर के पाण्डेय ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, सामाजिक संगठनों व सक्षम लोगों को विशेष रूप से सभी निर्धन बेसहारा लोगों के विकास हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने, विभिन्न जातिवादी, वर्गवादी, मजहबी कानून व आयोग के स्थान पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व नेशनल प्रोटेक्शन ऐक्ट पर कार्य करके प्रत्येक भारतीय का कल्याण किये जाने की प्रबल आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...