Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कम्प्यूटर पाठ्यक्रम के नये सत्र का किया शुभारंभ : अश्वनी कुमार चौहान की रिपोर्ट

Date:

Share post:

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कम्प्यूटर पाठ्यक्रम के नये सत्र का किया शुभारंभ

संवाददाता
अश्वनी कुमार चौहान

रोहनिया-राजातालाब स्थित भारत माता इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में मंगलवार को दोपहर में प्राचार्य बंशनारायण शर्मा की अध्यक्षता में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा संचालित कोर्स बीसीए, पीजीडीसीए एवं डीसीए पाठक्रम का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल के प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल व जिला पंचायत सदस्य रेनू यादव के प्रतिनिधि दिनेश सिंह यादव,प्रदेश महासचिव अपना दल एस तेज बहादुर सिंह ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत दीप प्रज्वलन कर पाठ्यक्रम के नये सत्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महामहिम उपराष्ट्रपति महोदय हैं।आज की दौर में कम्प्यूटर शिक्षा सबको बहुत जरूरी है जिससे छात्र छात्राओं को सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों में कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। विशिष्ट अतिथियों ने भी नये सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन सुभासपा के मंडल प्रमुख महासचिव डॉ राजेंद्र पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार शर्मा तथा समापन इंद्रजीत सिंह पटेल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य बी एन शर्मा,अशोक कुमार शर्मा,लैब टीचर अमरनाथ शर्मा,अजय कुमार शर्मा, इंद्रजीत सिंह,राम सकल,जीत लाल पटेल, सुरेश सिंह पटेल,जितेंद्र मौर्य, राकेश कुमार पटेल,पवन कुमार पटेल,हाजरा बेगम,बैजनाथ मौर्य, हौशला पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...