Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

*उत्कृष्ट गुणवत्ता युक्त सुविधा पर काशी हॉस्पिटल को मिला एनएबीएच का प्रमाण पत्र,काशी सेवा शोध समिति द्वारा संचालित होता है अस्पताल*

Date:

Share post:

*उत्कृष्ट गुणवत्ता युक्त सुविधा पर काशी हॉस्पिटल को मिला एनएबीएच का प्रमाण पत्र,काशी सेवा शोध समिति द्वारा संचालित होता है अस्पताल*

संवाददाता
अश्वनी कुमार चौहान

*वाराणसी/-काशी हॉस्पिटल भिखारीपुर डीएलडब्लू को उत्कृष्ट व गुणवत्ता युक्त सेवा प्रदान करने पर एनएबीएच प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।इस बात की जानकारी देते हुए अस्पताल के निदेशक तथा काशी सेवा शोध समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ टी पी सिंह ने बताया कि समिति के द्वारा संचालित अस्पताल लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि एनएबीएच एक राष्ट्रीय प्रत्ययन बोर्ड है।यह बोर्ड इस तरह का प्रमाण पत्र उन्हीं अस्पतालों को प्रदान करता है जो उत्कृष्ट सुविधा और सेवा देते हैं।डॉ सिंह ने कहा कि बनारस के इस काशी अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हो सकेगी और वह मरीजों की बेहतर सुविधा को और अधिक गुणवत्ता के साथ प्रदान करेगा।डॉ टीपी सिंह ने कहा कि काशी सेवा शोध समिति ने वाराणसी व आसपास जिले के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं देने का प्रकल्प 30 वर्षों से चलाया है।समिति काशी अस्पताल के माध्यम से अल्प आय वर्ग मजदूर कृषक वर्ग के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है।बताया कि चिकित्सा के साथ ही शिक्षा,समाज कल्याण,जागरूकता कार्यक्रम को भी समिति हमेशा करती रहती हैं।बताया कि वाराणसी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समिति के कार्यों की सराहना करते हुए उत्साह वर्धन किया है।डॉक्टर सिंह ने जानकारी दी है कि समिति ग्रामीण क्षेत्र के बेसहारा महिलाओं को कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित कर रही है।एक दर्जन से अधिक गांवों में स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया है कोरोनावायरस से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं और लोगों में मास्क तथ सेनीटाइजर भी वितरित किया जा रहा है।फोटो*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...