Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

पत्रकारों ने गिराया पत्रकारिता का स्तर….. वरिष्ठ पत्रकार एम टी क़ादरी की रिपोर्ट

Date:

Share post:

पत्रकारों ने गिराया पत्रकारिता का स्तर…..

वरिष्ठ पत्रकार
एम टी क़ादरी

पत्रकारिता का उपद्देश्य निष्पक्षता से सत्य को निर्भीकता के साथ समाज के सामने उजागर करना वो चाहे किसी भी क्षेत्र में क्यों न हो, ऐसा करने वालों को समाज अपने सिर आंखों पर बैठाता है, राजनीतिक स्तर पर भी जनता और सरकारों के बीच समन्वय को स्थापित करती है जिसका माध्यम अख़बार, टीवी, रेडियो,या फिर आधुनिक समय में सोशल मीडिया भी इस कार्य को निभा रही है, बिखरते समाज को एकजुता की माला में पिरोना भी पत्रकारों का कर्तव्य है, लोकतन्त्र में न्याय पालिका,कार्यपालिका, और विधायीका को  लोक तंत्रतीन स्तंभों के रूप में मान्यता मिली हुई है जबकि चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता को भी माना गया है, लोकतंत्र में बोलने की आज़ादी का मतलब समाज को एक जुट करना होता है ना की नफ़रत को बढ़ावा देना,
लेकिन दुर्भाग्य से आज हमारे देश के कुछ ऐसे पत्रकार हैं जिन्होंने अपने कर्तव्यों से समझौता करते हुए आदर्श और मूल्यों को पीछे छोड़ दिया है वर्तमान की पत्रकारिता ने जनता को न्याये दिलाने और उनकी आवाज़ बन्ने के बजाये राजनीतिक दलों,नेताओं,व्यक्ति विशेष के सामने आत्म समर्पण कर दिया है उसके कारण भय या लालच कुछ भी हो सकता है जिसने इस पवित्र व्यवसाय को अपवित्र करने के साथ साथ शर्मसार भी कर दिया है, जिसका उधारण किसान आन्दोलन में कई बार किसानों ने पक्षपात का आरोप जड़ते हुए कुछ पत्रकारों को बिना कवरेज किए हुए बैरंग लौटा दिया, वहीं विदेशों में भी भारती मीडिया की छबि भी दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है टीवी डिबेटो में विपक्ष के नेताओं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भी लाइव डिबेट में एंकरों को अपमानित करते हुए नज़र आते हैं, जब आधुनिक युग में विश्व लगातार प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है तो भारत की मीडिया नफरत को बढ़ावा देने और धार्मिक आस्था के ज़रिए समाज में खाई को गहरा करती जा रही है जिसका भुगतान आने वाले समय में देश को बड़े पैमाने पर भुगतना पड़ेगा, शाम को प्राइमटाइम के समय में भी जब देश की गिरती जीडीपी,गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार,महिला उत्पीड़न जैसे ज्वलनशील मुद्दे ना उठाते हुए टीवी एंकर एवं नेता धार्मिक ग्रन्थों का पाठ करते नज़र आ रहे हैं, मनपसंद नेताओं को सत्ता तक पहुंचाने के लिए एंकर धार्मिक प्रवक्तों को बैठा कर समाज में नफ़रत की खेती की फ़सल तैय्यार कर रहे हैं हद तो तब हो गई जब शराब के नशे में झूमता हुआ लाइव टीवी चैनल पर बैठ कर news nation का वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत जी की शहदत के दिन उनकी शान में गुस्ताखी कर बैठा,
अब ज़रूरत है की देश की जनता इन टीवी चैनल और उनके एंकरों के मनसूबों को पहचाने प्राचीन काल से भारत की चली आरही गंगा जमना तहेज़िब को बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जिस तरह का भी योगदान देना पड़े उसे दिया जाए सत्ता की चाबी उसी के हाथ में सौंपी जाए जो पढ़े लिखे योग राजनीतिक दल और नेता हों न की झूठे, बी अपराधिक,माफिया,और जुमलेबाज हों……. जय हिन्द,
वरिष्ठ पत्रकार एम.टी.क़ादरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...