Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

गुजरात में आयकर विभाग द्वारा तलाशी : ज़ैद उल्लाह की रिपोर्ट

Date:

Share post:

गुजरात में आयकर विभाग द्वारा तलाशी

Posted Date:- Nov 21, 2021

एडिटर इंचीफ ज़ैद उल्लाह

आयकर विभाग ने 18 नवंबर,2021 को रसायनों के निर्माण और अचल संपत्ति के विकास में लगे एक प्रमुख समूह के परिसरों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया है। इस तलाशी अभियान में गुजरात के वापी और सरिगम, सिलवासा और मुंबई में फैले 20 से अधिक परिसरों की जांच की गई।

समूह द्वारा अर्जित की गई बड़ी बेहिसाब आय और संपत्ति में उसके निवेश को दर्शाने वाले दस्तावेजों, डायरी और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्य पाए गए हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है। मिले साक्ष्य स्पष्ट रूप से विभिन्न तरीकों को अपनाकर कर योग्य आय की चोरी का संकेत देते हैं जैसे कि उत्पादन कम दिखाया जाना, खरीद को बढ़ाने के लिए माल की वास्तविक डिलीवरी के बिना फर्जी खरीद चालान का उपयोग, फर्जी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ऋण  का लाभ लेना, फर्जी कमीशन खर्च का दावा करना इत्यादि। इस समूह को अचल संपत्ति लेनदेन में भी धन प्राप्त हुआ है। इन सभी के परिणामस्वरूप बेहिसाब नकदी उत्पन्न हुई है। तलाशी की कार्यवाही के दौरान, अचल संपत्तियों में निवेश में नकद लेनदेन और नकद ऋण के बारे में कई आपत्तिजनक सबूत भी जब्त किए गए हैं।

तलाशी अभियान में करीब 2.5 करोड़ रुपये की बिना हिसाब किताब वाली नकदी और एक करोड़ रूपये मूल्य के आभूषण भी बरामद हुए हैं।16 बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है।

तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों/साक्ष्यों के प्रारंभिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि अघोषित आय का अनुमान 100 करोड़ रुपये से भी अधिक होने की संभावना है।

इस मामले में आगे की जांच प्रगति पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...