Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते युवक को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल : अश्वनी कुमार की रिपोर्ट

Date:

Share post:

दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते युवक को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

संवाददाता
अश्वनी कुमार चौहान

रोहनिया/-उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस उत्तर प्रदेश,प्लाटून कमाण्डर पीएसी उत्तर प्रदेश,अग्निशमन द्वितीय अधिकारी उत्तर प्रदेश की सीधी भर्ती 2020-21 की आनलाइन नकल विहीन परीक्षा कराने के क्रम में बुधवार को परीक्षा केन्द्र नन्दनी इन्स्टीट्यट आँफ कम्प्यूटर टेक्नोलाजी गोविन्दपुर के अन्दर सिकेन्द्र कुमार ठाकुर पुत्र राम आशीष ठाकुर निवासी ग्राम थरूआही थाना लौकही जिला मधुवनी बिहार प्रथम पाली नौ बजे से ग्यारह बजे में परीक्षार्थी बृजेश पुरूष कटेगरी एससी के स्थान पर परीक्षा देने आया था।पहचान के क्रम में परीक्षा देने आये व्यक्ति के प्रवेश पत्र पर लगे फोटो से पहचान कराने में मैच नही हुआ संदिग्ध होने पर नेशनल स्टाक इक्सचेंज इनफारमेशन टेक्नोलाजी के चीफ प्राक्टर प्रभारी अधिकारी निरीक्षक रमेश यादव तथा पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पूछताछ किया गया परीक्षा देने आया व्यक्ति अपना नाम सिकेन्द्र कुमार ठाकुर पुत्र राम आशीष ठाकुर निवासी ग्राम थरूआही थाना लौकही जिला मधुवनी बिहार बताया और बताया कि लालच में आकर बृजेश जिसका पूरा नाम पता बृजेश प्रसाद पुत्र रामा प्रसाद निवासी ग्राम धरहनियाँ थाना वनकटा जिला देवरियाँ के स्थान पर परीक्षा देने आया था।उक्त आरोपी को रोहनिया पुलिस ने हिरासत में लेकर फर्जीवाडा करने के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में अजय कुमार यादव,उप निरीक्षक रमेश प्रसाद सिंह,हेड कांस्टेबल बेदूराम रहे।फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...