Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

उपमुख्यमंत्री जी ने 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु तथा 2 लेन फ्लाई ओवर सेतु के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

Date:

Share post:

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु तथा 2 लेन फ्लाई ओवर सेतु के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

एडिटर इंचीफ ज़ैद उल्लाह

परियोजनाओं के निर्माण कार्य के पूरे हो जाने पर प्रयागराज के विकास को मिलेगी और गति-मा0 उपमुख्यमंत्री

रेल उपरिगामी सेतु एवं फ्लाई ओवर के बन जाने से जाम से मिलेगी मुक्ति साथ ही शहर पश्चिमी में विकास की गति को मिलेगी रफ्तार-मा0 कैबिनेट मंत्री

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कालिंदीपुरम में जीटी रोड से एयरपोर्ट रोड के निकट सुबेदारगंज रेलवे स्टेशन के निकट 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु एवं जी0टी0 रोड जंक्शन पर चैफटका से कानपुर की तरफ 2 लेन फ्लाई ओवर सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन मा0 कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ किया, जिसकी कुल लागत 28421.46 लाख रूपये है। 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु की कुल लम्बाई 1583.876 मी0 तथा 2 लेन सेतु की कुल लम्बाई 659.926 मी0 है। इसके साथ ही मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने मा0 कैबिनेट मंत्री जी के साथ विभिन्न परियोजनाओं/योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण बटन दबाकर किया।
इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ विकास के कार्य किये है। इसी कड़ी में आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इससे शहर पश्चिमी ही नहीं पूरे प्रयागराज के विकास को गति मिलेगी एवं आमलोगो को जाम की समस्या से निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि शहर पश्चिमी से कौशाम्बी तक 4 लेन सड़क का निर्माण कराया जायेगा, इससे आस-पास के गांव के क्षेत्र भी तेजी से विकसित होंगे। इनर रिंग रोड का निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जिससे शहर में जाम से लोगो को मुक्ति मिलेगी। हण्डिया से कोखराज तक 4 लेन माॅडल रोड बनाने जा रहे है। प्रदेश सरकार की विकास की नीति से जनपद में पर्यटन का तेजी से विकास हो रहा है। गंगा, यमुना एवं गुप्त सरस्वती के संगम में प्रदेश सरकार विकास की गंगा बहा रही है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की यह सोच रही है कि हवाई चप्पल पहनने वाला आम इंसान भी हवाई यात्रा करें। इस सोच के प्रति कृतसंकल्पित होकर सरकार कार्य कर रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार जीरो टाॅलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, जिससे गरीबों को उनका हक मिल रहा है। गरीबों की मिलने वाली सहायता राशि में बिचैलिओं के खेल को खत्म करते हुए सीधे योजनाओं के लाभार्थी के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से हर गरीब परिवार को लाभान्वित कराया जा रहा है। आज गरीबों के पास उनका पक्का घर, गैस, बिजली, शौचालय तथा उनके पास मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड है, जिससे गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायता मिली है साथ ही किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि भी उपलब्ध करायी जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी से निपटने में प्रदेश अव्वल रहा है। कोरोना महामारी के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया।
मा0 कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में मा0 उपमुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि एयरपोर्ट का रास्ता सुगम बनाने के लिए सुबेदारगंज में रेलवे ओवरब्रिज एवं कानपुर रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण की अति आवश्यकता थी। इस ब्रिज के बन जाने से राजरूपपुर, कालिंदीपुरम और झलवा की तरफ रहने वाली आबादी को जाम से मुक्ति मिलेगी साथ ही शहर पश्चिमी में विकास की गति को रफ्तार मिलेगी। एयपोर्ट से सीधे जुड़ने से पर्यटकों का आवगमन बढ़ने से नए रोजगार के द्वारा खुलेंगे साथ ही नए उद्योगों की स्थापना के प्रति निवेशकों की संख्या बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...