Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

*पुतला दहन को निकलने से पहले ही किसान नेताओं को किया नजरबंद* अश्वनी कुमार चौहान की रिपोर्ट

Date:

Share post:

*पुतला दहन को निकलने से पहले ही किसान नेताओं को किया नजरबंद*

*वाराणसी
किसान आंदोलन और लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर क्षेत्र में पूर्वांचल किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस द्वारा किसान नेताओं एवं पूर्वांचल किसान यूनियन पर नजर बनाकर रखी जा रही है। पुलिस ने यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल एवं प्रदेश सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह उर्फ़ छोटू पटेल को गुरुवार से ही आवास पर नजर बंद कर दिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यूनियन द्वारा लखीमपुर की घटना के विरोध में पुतला दहन करने का कार्यक्रम रखा था। जिसको लेकर जन्सा पुलिस ने योगीराज को गुरूवार को पाँच घंटे अकेलवा पुलिस चौकी पर बैठाए रखा और कार्यक्रम करने से मना कर दिया। इसके साथ ही उन्हें हरसोस गाँव स्थित उनके आवास पर दुसरे दिन शुक्रवार को भी नजरबंद कर रखा है। पुलिस योगीराज को घर से बाहर नहीं जाने दे रही है।

इधर पुलिस ने प्रदेश सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह को भी गुरुवार से ही लहिया गाँव स्थित आवास पर घेर रखा है। पुलिस अन्य किसान नेताओ पर भी नजर बनाए हुए हैं। लखीमपुर की घटना को लेकर एसएसपी ने सभी थानों के प्रभारियों के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...