Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

मीरपुर में हत्या व बवाल के बाद अधिकतर ग्रामीणों ने किया पलायन : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

मीरपुर में हत्या व बवाल के बाद अधिकतर ग्रामीणों ने किया पलायन.

संवाददाता
सोमराज वर्मा

इस बात की सूचना कई बार पिपरी कोतवाली और चायल कस्बा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने समय रहते ध्यान नहीं दिया।

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में जफर आलम हत्या कांड में पुलिस की जांच फिलहाल एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरा गांव अब तक छावनी में तब्दील है। डरे-सहमे ग्रामीण घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। हर ओर सन्नाटा पसरा हुआ है हत्या व बवाल के बाद अधिकतर ग्रामीणों ने किया पलायन. इसी बीच कार्रवाई के लिए पिपरी पुलिस अब गांव में साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस की गाड़ियों को देख ग्रामीणों दहशत में आ जा रहे हैं। पूरामुफ्ती कोतवाली के तिवारी तालाब असरौली निवासी जफर आलम (22) को मीरपुर गांव के लोगों ने सोमवार को पीट-पीटकर मार डाला था। घटना में उसके साथ भाई नूर आलम गंभीर रूप से जख्मी है। दो दिन बाद वायरल हुआ पिटाई का वीडियो तो हरकत में आई पुलिस सोमवार को मीरपुर गांव में हुए बवाल और जफर की हत्या के दो दिन बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो सर्किल पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो में ग्रामीण जफर को लाठी-डंडे से पीटते व ईंट से कूचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उसके भाई नूर आलम के साथ मारपीट की घटना भी है। इस पर पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। पुलिस की लापरवाही से हुई घटना चायल। मीरपुर गांव में सोमवार को हुई घटना को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। दबी जुबान और नाम न छापने की शर्त पर चर्चा करते हुए कई ग्रामीणों ने बताया कि जफर आलम पिछले कई दिनों से गांव में आकर फायरिंग और बमबाजी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाता था। इस बात की सूचना कई बार पिपरी कोतवाली और चायल कस्बा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। यदि पुलिस सूचना के बाद समय पर सक्रिय हो जाती तो बड़ी घटना नहीं होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...