Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

लेखक और फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने बनाई “योगी” ह्यूमन चेन : ज़ैद उल्लाह के रिपोर्ट

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जी डी गोयनका स्कूल के 300 बच्चों ने दी शुभकामनाएं

ज़ैद उल्लाह
एडिटर इनचीफ

लेखक और फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने बनाई “योगी” ह्यूमन चेन

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए यह बेहद अहम कड़ी है की प्रदेश का नेतृत्व सही हाथों में हो और आज जब योगी आदित्यनाथ ने फिर से उत्तर प्रदेश की कमान संभाली है, उनके सम्मान में लेखक और निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल के 300 से ज्यादा बच्चों के साथ ह्यूमन चेन के माध्यम से “योगी” लिखा और यह दर्शाया कि उन्हें कितनी उम्मीद है अपने मुख्यमंत्री से।

विपिन अग्निहोत्री के मुताबिक यह कार्यक्रम करने का उद्देश्य अपने मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा जताना तथा इस बात को भी प्रकट करना की उत्तर प्रदेश के विकास के लिए हम सब को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा।

तीन सौ से भी ज्यादा बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ ह्यूमन चेन “योगी” का निर्माण करते हुए अपने नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर सर्वेश गोयल, चेयरमैन जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल ने बताया कि उनका स्कूल हमेशा से ही इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है जिससे बच्चों में देश प्रेम, राष्ट्रीयता और सबसे जरूरी सामाजिक जागरूकता के प्रति उनका रुझान बढ़े।

कार्यक्रम में समाजसेवी मयंक तिवारी ने बच्चों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वह अनुशासन से अपने हर काम को करें. जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के शिक्षक गण तथा फैशन डिजाइनर रोहित श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...