Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

लकड़हारों ने आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को काटकर किया धराशाही : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

लकड़हारों ने आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को काटकर किया धराशाही*

संवाददाता
सोमराज वर्मा

शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर रहे कार्यवाही

मुंह बंद रखने के लिए लकड़ी माफिया के द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है मोटी रकम की गड्डी

कौशाम्बी।*पिपरी थाना क्षेत्र के मेंडवारा गांव में लकड़ी माफियाओं ने आधा दर्जन से अधिक हरा फलदार महुआ का पेड़ काटकर धराशाही कर दिया है। लकड़ी माफिया हरे पेड़ों को काटकर आरा मशीन पर पहुंचाकर उसके बदले मोटी रकम अर्जित कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही करे उसके पहले ही जिम्मेदार अधिकारियों तक लकड़ी माफियाओं के द्वारा मोटी रकम की गड्डी पहुंचा दी जाती है जिससे शिकायत के बावजूद लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध जिम्मेदार अधिकारी शिकंजा नही कसते हैं जिसके चलते लकड़ी माफिया बेखौफ तरीके से हरियाली को सफाचट करने में लगे हुए हैं और अधिकारियों की मिलीभगत से अपने काम को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। लगातार दो दिनों से मेंडवारा गांव में बेखौफ लकड़ी माफिया हरे पेड़ों पर इलेक्ट्रानिक मशीन एवं कुल्हाड़ी चलाकर हरे पेड़ों को धराशाही करने के बाद अवैध तरीके से संचालित हो रही क्षेत्रीय आरा मशीन पर ले जाकर बिक्री करते हैं जिसके एवज में भारी रकम अर्जित करते हैं। ग्रामीणों ने हरे पेड़ों की कटान को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध सकारात्मक कार्यवाही नही हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...