Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

वाराणसी में 2 लाख का इनामी दिनदहाड़े एनकाउंटर में ढेर : श्याम सुंदर पटेल की रिपोर्ट

Date:

Share post:

वाराणसी में 2 लाख का इनामी दिनदहाड़े एनकाउंटर में ढेर

संवाददाता
श्याम सुंदर पटेल

UP-STF ने कुख्यात बदमाश मनीष सिंह को मार गिराया; कार्बाइन से कर रहा था फायरिंग, दर्ज थे 33 मुकदमे

वाराणसी/लोहता

यूपी STF ने सोमवार को दिनदहाड़े दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू को वाराणसी के लोहता क्षेत्र में मार गिराया। मनीष सिंह सोनू का एक साथी मौके से भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। दरअसल, STF की वाराणसी यूनिट मनीष की तलाश में लगातार लगी हुई थी। यूपी STF की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह को सोमवार को इनपुट मिला कि मनीष सिंह लोहता क्षेत्र में बनकट रेलवे क्रॉसिंग के तरफ अपने एक दोस्त के साथ आने वाला है। इस सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई। लेकिन, खुद को घिरता देख मनीष ने फायरिंग शुरू कर दी।

STF के इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर पुनीत सिंह परिहार सहित टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली सीधे मनीष के सीने में जा लगी और वह ढेर हो गया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। मनीष सिंह सोनू के पास से 9 mm की कार्बाइन, .32 बोर की पिस्टल और 24 कारतूस बरामद हुए हैं। उस पर साल 2007 से लेकर अब तक वाराणसी सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में 33 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। बता दें कि मनीष के गैंग के सरगना रोहित सिंह सनी और दोस्त रोहित गुप्ता उर्फ किट्टू व दीपक वर्मा जैसे अपराधियों का यूपी STF पहले ही एनकाउंटर कर चुकी है।

अस्पताल में मनीष सिंह सोनू को मृत घोषित किया गया।
अस्पताल में मनीष सिंह सोनू को मृत घोषित किया गया।
मार्च 2021 में घोषित हुआ था 2 लाख का इनाम

अगस्त 2020 में चौकाघाट में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या की गई थी। इसके साथ ही अभिषेक के एक दोस्त की हत्या का प्रयास किया गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से शूटर मनीष सिंह सोनू की तस्दीक हुई तो उस पर वाराणसी के आईजी रेंज की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। नवंबर 2020 में मनीष पर घोषित इनाम की राशि 1 लाख रुपए कर दी गई। इसके बाद 9 मार्च 2021 को इनाम की राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए की गई।

उधर, सितंबर 2020 में मनीष का नाम मिर्जापुर जिले के चुनार स्थित एक निजी कंपनी के अधिकारी की हत्या और रंगदारी मांगने के मामले में सामने आया था। अप्रैल 2021 में पत्रकार एनडी तिवारी की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर के तौर पर मनीष सिंह सोनू चिह्नित किया गया।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।
मई 2021 में मनीष सिंह सोनू के नाम पर खोसिला में पेट्रोल पंप और पोल्ट्री फार्म संचालित करने वाले से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इन सनसनीखेज घटनाओं को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस के साथ ही यूपी-एसटीएफ भी सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दोबारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले यूपी-एसटीएफ की इस कार्रवाई से पूर्वांचल के अपराधियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

मनीष सिंह सोनू के पास से बरामद हुई कार्बाइन।
मनीष सिंह सोनू के पास से बरामद हुई कार्बाइन।
16 महीने पहले चकमा देकर भागा था

इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू नवंबर 2020 में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। 26 नवंबर 2020 की रात वाराणसी पुलिस को सूचना मिली थी कि सरैयां इलाके में 1 लाख का इनामी रोशन गुप्ता उर्फ किट्‌टू अपने दोस्त इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू के साथ मौजूद है।

इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आमने-सामने की फायरिंग में रोशन गुप्ता उर्फ किट्‌टू मारा गया था। लेकिन, मनीष सिंह सोनू पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला था। इससे पहले जुलाई 2015 में यूपी STF ने रोहित सिंह सनी को मुठभेड़ में मार गिराया था, उस दौरान भी मनीष फायरिंग करते हुए भाग निकला था।

रिपोर्ट श्याम सुंदर पटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...