Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

लोहता क्षेत्र में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही दो लाख के इनामी को मार गिराया : अश्वनी कुमार चौहान की रिपोर्ट

Date:

Share post:

लोहता क्षेत्र में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही दो लाख के इनामी को मार गिराया

संवाददाता
अश्वनी कुमार चौहान

लोहता: लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी अनिल सिंह का बेटा मनीष सिंह सोनू वाराणसी पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली बना हुआ था। दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू पर वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट सहित विभिन्न आरोपों में 36 से अधिक मुकदमे दर्ज है।
पहले सोनू पर एक लाख का इनाम घोषित था, जिसे बीते साल 28 अगस्त को चौकाघाट काली मंदिर के पास हुए डबल मर्डर की घटना में सोनू सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित हुआ था। डबल मर्डर में सोनू का नाम आने पर एडीजी जोन की संतुस्ति पर दो लाख का इनाम कर दिया गया था। तब से पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी।
शुरू से ही अपराधिक मानसिकता का मनीष सिंह सोनू जवानी के दहलीज में कदम रखते के साथ ही जरायम की दुनिया में बेताज बादशाह बनना चाहता था। वाराणसी के उंदी गांव में रहते हुए उसने अपने साथियों के साथ मिल कर कई वारदात को अंजाम दिया और लूट की कई घटनाओं में शामिल रहा। जिसमें वह जेल भी गया और चार साल जेल में रहने के बाद वह वापस आया। जेल से वापस आने के बाद भी वो कई वारदातों में शामिल रहा।
नवंबर 2020 में जैतपुरा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू मारा गया था तो उस दौरान मनीष फायरिंग करते हुए भाग निकला था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस के अनुसार मनीष मौजूदा समय में बिहार और नेपाल में ठिकाने बदल-बदल कर रहता था। वही आज सोमवार को एसटीएफ ने लोहता के बनकट रेलवे क्रासिंग के समीप रजजीपुर गांव रिंग रोड के पास 2 लाख के इनामी बदमाश मनीष को मार गिराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...