Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2022 को सकुशल एवं नकल विहीन कराने के दृष्टिगत राजकीय इण्टर कालेज में बने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2022 को सकुशल एवं नकल विहीन कराने के दृष्टिगत राजकीय इण्टर कालेज में बने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

संवाददाता
सोमराज वर्मा

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2022 के सकुशल एवं नकल विहीन कराने के दृष्टिगत कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्रों के निगरानी हेतु कन्ट्रोल रूम में 20-20 परीक्षा केन्द्रों को सी0सी0टी0वी0कैमरा के माध्यम से केन्द्रों के पर्यवेक्षण करने हेतु लगा हुआ संचालित पाया गया जिसके माध्यम से परीक्षा केन्द्र बी0बी0एस0 इण्टर कालेज, शिवकुटी प्रयागराज, राम चरन इण्टर कालेज लेड़ियारी कोरांव प्रयागराज तथा राजकीय इण्टर कालेज प्रयागराज आदि परीक्षा केन्द्रों की गतिविधियों का सी0सी0टी0वी0 कैमरे के माध्यम से अवलोकन करने पर सही पाया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कन्ट्रोल रूम में 03 बड़े स्क्रीन और लगाये जाय जिसमें 50-50 विद्यालयों की मानिटरिंग एक साथ प्रदर्शित हो सके। इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रश्नपत्रों के रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की जाॅच की गयी तथा स्ट्रांग रूम तथा मुख्य संकलन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को बरामदे में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाये गये पुलिस कर्मिंयों को और बढ़ाने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये है तथा कण्ट्रोल रूम संचालित हो रही, स्क्रीन आदि को भी चेक किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...