Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

छापेमारी की जानकारी अधिकारियों को न देना पड़ा महंगा आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

छापेमारी की जानकारी अधिकारियों को न देना पड़ा महंगा आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

संवाददाता
सोमराज वर्मा

एसएसपी अजय कुमार की कार्रवाई से प्रयागराज पुलिस विभाग में हड़कंप

प्रयागराज पुलिस अपनी करतूतों की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा मामले में चार सब इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है।इन पर आरोप है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ इन्होंने शहर कोतवाली इलाके के एक होटल में टिके अपराधी की तलाश में छापेमारी की, होटल स्टाफ को हिरासत में लिया लेकिन आला अफसरों को इस बारे में खबर तक नहीं दी जाने क्या है पूरा मामला 26 फरवरी की रात हिमाचल प्रदेश की पुलिस के साथ निलंबित हुए पुलिसकर्मियों ने जानसेनगंज के पास एक लॉज में दबिश दी थी। पुलिस को हिमाचल प्रदेश से पुलिस अभिरक्षा से भागे डेविड नामक बदमाश की तलाश थी। हालांकि वह नहीं मिला था। यहां से 5 लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। आरोप था कि डेविड को इन लोगों ने शरण दी थी। इन सभी को कोतवाली थाने ले जाया गया था। रात भर यहां रखने के बाद दूसरे दिन सुबह सभी को बिना लिखा पढ़ी के छोड़ दिया गया था। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई थी। मामले की जानकारी जब एसएसपी अजय कुमार को मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल को सौंपी थी। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने 4 दरोगा और 4 सिपाही को निलंबित कर दिया। इस प्रकरण से साफ है कि पुलिसवाले सुधरते नहीं दिख रहे।

इन पर गिरी निलंबन की गाज

  1. सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह, जोनल दंगा नियंत्रण इकाई
  2. सब इंस्पेक्टर वरुणकांत प्रताप सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल
  3. विश्वेंद्र कुमार यादव, चौकी प्रभारी सूरजकुंड
  4. उपनिरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना शाहगंज
  5. सिपाही संतोष कुमार यादव नारकोटिक्स सेल
  6. सिपाही अनुराग यादव नारकोटिक्स सेल
  7. सिपाही जयकांत पांडेय नारकोटिक्स सेल
  8. सिपाही अवनीश शर्मा नारकोटिक्स सेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...