Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

जिलाधिकारी ने मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का किया अवलोक : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

जिलाधिकारी ने मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का किया अवलोक

संवाददाता
सोमराज वर्मा

प्रयागराज राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में दिनांक-05, 06 व 07 मार्च, 2022 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी के लेआउट तथा पुष्प कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उद्यान प्रेमियों के पूरे वर्षों की मेहनत का परिणाम होता है। ये वर्ष भर मेहनत कर फूल व फल के पौधे तैयार करते हंै ऐसी प्रतियोगिता होने से आम जनमानस का प्रकृति के प्रति रूझान बढ़ता है। प्रदर्शनी में इस वर्ष फोटोग्राफी एवं पेन्टिंग को सम्मिलित किया जाना प्रदर्शनी के विस्तार का सूचक है। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रकृति की ओर आकर्षित करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु अनुरोध किया।
मनुष्य में फूलों की खुशबू एवं उनके रंगों से ऊर्जा बढ़ती है ऐसे में इस प्रदर्शनी को बच्चों को अवश्य दिखाना चाहिये। औद्यानिक फसलों पर किये गये कार्यों के परिणाम काफी समय बाद दिखायी देते हैं। अतः इसके लिए निरन्तर प्रयास किये जाने की जरूरत होती है। फूलों को सुन्दर बनाने के लिए उद्यान प्रेमी काफी दिनों तक मेहनत करते हैं इसके परिणाम है कि आज यह फूलों की घाटी चन्द्रशेखर आजाद पार्क, का बैण्ड स्टैण्ड अपनी सुन्दरता के लिए लोगों का मन अपनी ओर खिचता है।
इस प्रदर्शनी को कुल-27 भागों में विभक्त किया गया था। जिसमें कुल-437 प्रतियोगियों ने 2640 प्रविष्टियाॅं प्रदर्शनी में लगायी। इसमें गमलों में मौसमी फूल, जैसे, जेरेनियम,फ्लाक्स, बरवीना, डहेलिया, कलेडुला, आदि शोभाकार एवं हरे-भरे पौध,कैक्ट्स एवं सकुलेन्ट पौधे, गमलों में सब्जियों के पौधे गुलाब व अन्य पुष्पों के कट फ्लावर, महिलाओं व बच्चों द्वारा निर्मित पुष्प विन्यासध्आकृतियाॅं फलों के बने पदार्थ, बोनसाई, शहद, फोटोग्राफी व पेन्टिंग आदि की प्रतियोगितायें की गयी। उद्यान अधीक्षक ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक प्रतिदिन आम जनमानस के लिए खुले रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...