Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी

संवाददाता
सोमराज वर्मा

माघ मेला के छठे व अन्तिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा यमुना संगम में डुबकी लगाकर देवाधिदेव महादेव का दर्शन पूजन किया। सिद्ध योग के साथ ही श्रद्धालुओं ने स्नान कर मेला क्षेत्र में स्थित शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, दर्शन पूजन व सुरक्षित स्नान हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, अग्निशमन दल, पीएसी के जवान, एटीएस के कमाण्डो व्यवस्थापित किये गये। पवित्र संगम में जल पुलिस के साथ मोटर बोट व गोताखोरों की नियुक्ति कर स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये। इस दौरान ‘स्टीमर’ के माध्यम से संगम क्षेत्र का लगातार निरीक्षण किया गया तथा एसडीआरएफ/फ्लड कम्पनी के जवानों द्वारा घाटों/जल पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी गयी। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में ‘सीसीटीवी कैमरे’ व ‘ड्रोन’ के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गयी। ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं से लगातार अनुरोध किया गया कि सावधानी पूर्वक स्नान करें, किसी भी संदिग्ध वस्तु को हांथ न लगाये, मेला की सुरक्षा व स्वच्छता में हमारा सहयोग करें। मेले में आने वाले स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं को संगम स्नान व दर्शन पूजन में कोई असुविधा न हो इसके दृष्टिगत मेला क्षेत्र में ही 06 स्थानों पर तथा मेला क्षेत्र में शिवालयों के निकटस्थ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई जिसके माध्यम से यह प्रयास किया गया कि संगम में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान घाट तथा शिवालयों तक न्यूनतम पैदल चलना पड़े। इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागाराज जोन श्री प्रेम प्रकाश, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज श्री अजय पाण्डेय, मेला अधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान व नोडल पुलिस अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी मेला क्षेत्र में मौजूद रहे और लगातार मेला क्षेत्र में ही रहकर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते रहे।
पुलिस अधीक्षक माघ मेला द्वारा मेला क्षेत्र में भ्रमण के साथ ही सभी शिवालयों का भ्रमण कर सतत सतर्क दृष्टि रखी गयी तथा इस दौरान समस्त पुलिस कर्मियों की कुशलता लेते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया। ‘कमाण्ड सेन्टर’ के माध्यम से लगातार मेला क्षेत्र पर सतर्क दृष्टि रखी गई। मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सेवा का भाव भी पुलिस कर्मियों के व्यवहार से दिखाई दिया। सकुशल व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु पुलिस के आला अपसर लगातार मेला क्षेत्र में डटे रहे तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र में आये हुए स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं से लगातार उनका कुशल क्षेम पूछा गया। स्नानार्थियों में धर्म आस्था के प्रति काफी उत्साह देखने को पाया गया तथा मेले की व्यवस्था देखकर देख के कोने कोने से आये श्रद्धालुओं ने अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त की। माघ मेला क्षेत्र में आये स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव की उद्घोष के साथ डुबकी लगाकर मनकामेश्वर मन्दिर, सोमेश्वर नाथ मन्दिर तथा नागवासुकी मन्दिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन पूजन, जलाभिषेक तथा दान अनुष्ठान कर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में महाशिवरात्रि पर्व के दर्शन पूजन को लेकर काफी उत्साह रहा। पुलिस बल के अथक प्रयासों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग प्रशंसनीय रहा जिसके फलस्वरूप माघ मेला 2022 का अन्तिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि का स्नान, दर्शन व सम्पूर्ण माघ मेला सकुशल सम्पन्न हुआ, जिसकी भगवान शिव के श्रद्धालुओं तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...