Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

थाना लालगंज पुलिस, स्वाट व एस0ओ0जी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांकः 22.02.2022 को लालगंज कस्बा में हुई पुरूष की हत्या का अनावरण : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

थाना लालगंज पुलिस, स्वाट व एस0ओ0जी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांकः 22.02.2022 को लालगंज कस्बा में हुई पुरूष की हत्या का अनावरण

संवाददाता
सोमराज वर्मा

ज्ञातव्य हो कि दिनांकः 22.02.2022 को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत बसंत लाल उर्फ अल्ली पुत्र स्व0 मिठाई लाल निवासी कस्बा लालगंज थाना लालगंज उम्र करीब 35 वर्ष का शव घर से दूर सिवान मे भूसा रखने के लिए बने कमरे में मिला था । जिसके सम्बन्ध में वादी मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी के तहरीर पर थाना लालगंज पर दिनांक 22.02.2022 को मु0अ0सं0-63/2022 धारा 302, 201 भादवि बनाम दो व्यक्ति नाम/पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । घटना के अनावरण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा थाना प्रभारी/विवेचक व स्वाट/एसओजी टीम प्रभारी के नेतृत्व मे टीम गठित की गई थी । थाना लालगंज, एस0ओ0जी0 एवं स्वाट टीम द्वारा गुरुवार को सुरागरसी पतारसी एवं भौतिक साक्ष्य का संकलन करते हुए प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर खजुरी बाईपास से घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1. सुनील सिंह पुत्र विजय राज सिंह निवासी रानीबारी थाना लालगंज मीरजापुर 2. राजकुमारी पत्नी स्व0 बसंत लाल उर्फ अल्ली निवासी कस्बा लालगंज थाना लालगंज को गिरफ्तार किया गया तथा पुछताछ मे अभियुक्तगण द्वारा घटना को कारित करना स्वीकार किया गया है तथा अभियुक्तगण कि निशादेही पर आला कत्ल पत्थर बरामद की गयी है ।
विवरण पूछताछ —
गिरफ्तार अभियुक्तगण सुनील सिंह व राजकुमारी द्वारा पुछताछ मे बताया गया है की मृतक बसंत लाल उर्फ अल्ली की पत्नी राजकुमारी का अवैध प्रेम प्रसंग अभियुक्त सुनील सिंह से था । उक्त दोनों के प्रेम प्रसंग के कारण ही दोनो ने योजना बना कर मृतक बसंत लाल उर्फ अल्ली का हत्या किये है । अभियुक्त सुनील सिंह ने मृतक बसंत लाल उर्फ अल्ली को शराब पिलाकर नशे के हालत मे करने के उपरान्त पत्थर से सिर पर चोट मार कर हत्या किया है । पुनः अभियुक्त सुनील सिंह घटना स्थल से बरामद पत्थर के टुकडे के सम्बन्ध मे बताया कि मैने दिनांक 21/22 की रात्रि को बसंत लाल गुप्ता के सिर व चेहरे पर उसी पत्थर से चोट पहुँचाकर मृत कारित किया था ।

  • विवरण बरामदगी —* 2 अदद मोबाइल, 2510.00 रू नगद व एटीएम कार्ड
    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
  1. सुनील सिंह पुत्र विजय राज सिंह निवासी रानीबारी थाना लालगंज मीरजापुर, उम्र करीब 26 वर्ष ।
  2. राजकुमारी पत्नी स्व0 बसंत लाल निवासी कस्बा लालगंज थाना लालगंज मीरजापुर, उम्र करीब 28 वर्ष ।
    गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय —
    खजुरी बाईपास से, आज दिनांक 24.02.2022 को समय 08.10 बजे ।
    गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण —
    थाना लालगंज टीम स्वाट/सर्विलांस टीम
    • प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया थाना लालगंज
    • व0उ0नि0 सुनील कुमार थाना लालगंज
    • उ0नि0 राकेश सिंह थाना लालगंज
    • हे0का0 अभयराज पाल थाना लालगंज
    • का0 अकुंश कुमार थाना लालगंज
    • म0कां0 ज्योति यादव थाना लालगंज
    • कां0चा0 विनोद कुमार गुप्ता थाना लालगंज • उ0नि0 राजेश चौबे प्रभारी स्वाट टीम
    • उ0नि0 श्री विनोद यादव एसओजी प्रभारी
    • हे0कां0 बृजेश सिंह, हे0कां0 राजेश यादव
    • हे0कां0 विरेन्द्र सरोज, हे0कां0 राज सिंह राणा
    • का0 संदीप राय, कां0 नीतिन कुमार सिंह
    • कां0 मनीष सिंह, कां0 संजय वर्मा

नोट- घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000/- रू0 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने कि घोषणा की गयी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...