Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

आपरेशन क्लीन के तहत बांदा पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता । सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

?आपरेशन क्लीन के तहत बांदा पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता ।

संवाददाता
सोमराज वर्मा

?एसओजी व थाना कमासिन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कमासिन कस्बे हुई चोरी का 24 घण्टे के भीतर किया खुलासा ।
?दिनांक 19.02.2022 को थाना कमासिन के विनय स्वीट हाउस के पास सिद्धार्थ गौतम के घर हुई थी चोरी ।
?चोरी के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा टीम का किया गया था गठन ।
?परिवार के शादी समारोह में जाने पर घर के सूनसान होने का फायदा उठाकर अभियुक्त ने घर से उडाये थे नकदी और जेवरात ।
?अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 02 लाख 40 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवरात बरामद ।
?सीसीटीवी की मदद् से कड़ी मेहनत कर किया गया अभियुक्त को गिरफ्तार ।
विवरण- पुलिस अधीक्षक बांदा के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से की जा रही कार्यवाही के क्रम में एसओजी व थाना कमासिन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 19.02.2022 को थाना कमासिन क्षेत्र में हुई चोरी का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चोरी किए गए माल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि विगत दिनांक 19.02.2022 को थाना कमासिन क्षेत्र के कस्बे में सिद्धार्थ गौतम के घर चोरों ने घर को सूनसान पाते हुए नकदी व सोने चांदी के जेवरात उड़ा दिए थे । सूचना पर थाना कमासिन पर अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस अधीक्षक बांदा घटना के जल्द अनावरण के निर्देश दिए गये थे । पुलिस टीम द्वारा घटना का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए वादी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद् से अभियुक्त की पहचान की गई कड़ी मसक्कत के बाद अभियुक्त को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने चोरी करने की घटना को स्वीकार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए रुपये व सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
दीपक पुत्र सुखराम निवासी सिंहवाहिनी गेट कस्बा व थाना कमासिन जनपद बांदा
बरामदगी-
 चोरी किए गए रुपये 02 लाख 40 हजार
 04 चूड़ी पीली धातु
 02 कान की झुमकी पीली धातु
 01 अगूंठी पीली धातु
 02 टप्स पीली धातु
 एक चैन पीली धातु
 05 चूड़ी सफेद धातु
 एक पायल सफेद धातु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...