Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

जो बोलता हूं, वह डंके की चोट पर करके दिखाता हूं -नितिन गडकरी : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

जो बोलता हूं, वह डंके की चोट पर करके दिखाता हूं -नितिन गडकरी

संवाददाता
सोमराज वर्मा

नागपुर में टॉयलेट का गंदा पानी बेंच कर सवा तीन सौ करोड़ कमाया
रोड पर चलने से दस रू.रेल से 6 रू. और पानी से एक रूपया लगेगा

शहर पश्चिमी का चुनाव राष्ट्रवादी बनाम राष्ट्रद्रोही हो चुका है-सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज,15 फरवरी 2022। मेरी इच्छा है  कि दिल्ली से चलूं और एक घंटा बीस मिनट में सीधे संगम पहुँचूँ। पहले एयरपोर्ट बना अब लिजवर्ट पोर्ट बनायेंगे। क्योंकि रोड पर चलने से 10 रू. रेल से 6 रू. लगते हैं लेकिन अब पानी से चलने पर केवल एक रूपया खर्च होगा। गंदा पानी एवं गन्ना से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करेंगे। इसका डीपीआर तैयार हो गया है। मैं ऐसा मंत्री हूं जो बोलता हूं वह डंके की चोट पर करके दिखाता हूं।
सम्बोधित करते नितिन गडकरी
यह बातें केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रयागराज शहर पश्चिमी में झलवा चौराहे के पास आयोजित भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मैने नागपुर में टायलेट का गंदा पानी भारत सरकार को बेंच कर सवा तीन सौ करोड़ रूपये कमाये। उन्होंने यह कहा तो जनसभा में ठहाके गूंज गये। केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यहां सभी को नई टेक्नालाजी दे रहा हूं। पायलट प्रोजेक्ट दे रहा हूं। आप भी गंदा पानी एवं जल से हाइड्रोजन निकाल कर ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करिए। हमारी गाड़ियां मुफ्त में चलेगी।
        केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुम्भ में प्रयागराज आने का सौभाग्य मिला था और कई साधु-संतों ने आशीर्वाद भी दिया। उस समय पानी बहुत गंदा था। क्योंकि मैं नमामि गंगे से जुड़ा था, इसलिए उस समय 11 हजार 300 करोड़ की लागत से 80 परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। जिसमें 11 पूरी हो गयी हैं, शेष पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कानपुर अगर साफ न होता तो प्रयागराज शुद्ध न होता। आज शुद्ध पानी आ रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल 53 नालों का शुद्धीकरण किया गया था। मथुरा का गंदा पानी रिफाइन किया गया।
गडकरी ने कहा कि अब हाइड्रोजन फ्यूल का इस्तेमाल होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी उन्होंने जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना बहुतायत में होता है। इसकी मदद से इथेनाल बनेगा जो गाड़ियों में डाला जायेगा। अभी जो गाड़ियां 110 रूपये लीटर पेट्रोल से चल रही है, उसमें इथेनाल का प्रयोग होने से यह खर्च 62 रू. पर आ जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार मैं जब आया था तो कहा था कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलवाऊंगा, जो आज पूरा हो गया है। आज स्कूटर, बाइक, बसें सभी इलेक्ट्रिक हो गयी हैं। इससे प्रदूषण में कमी आयी है और खर्च भी कम आ रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में विकास का यह पहिया अनवरत चलता रहे। यही मेरी शुभकामनाएं हैं। प्रयागराज शहर पश्चिमी में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनवा दें, मैं उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका की तरह बनवा दूंगा।
इस दौरान शहर पश्चिमी के उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह ने करारा प्रहार करते हुए कहा अखिलेश यादव की पार्टी देशद्रोहियों के साथ खड़ी हैं।आपकी कौन सी मजबूरी है,जो आप उनके साथ खड़े हैं। शहर पश्चिमी का चुनाव राष्ट्रवादी बनाम राष्ट्रद्रोही हो चुका है। आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयागराज शहर पश्चिमी, झलवा में दिए संबोधन से नई ऊर्जा का संचार हुआ। पूरा प्रयागराज शहर पश्चिमी की जनता के बीच पाकर हर्षित हूँ।
          इस मौके पर नंद गोपाल गुप्ता नन्दी, सांसद केशरी देवी पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी ने जनसभा को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...