Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक योगदान के लिए विभूतियां हुई सम्मानित

Date:

Share post:

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक योगदान के लिए विभूतियां हुई सम्मानित

ज़ैद उल्लाह
एडिटर इनचीफ

लखनऊ। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को अर्जुन गंज स्थित ओमेक्स आर-2, रेजीडेंसी में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सांवरी संस्था और एक्मे इंटरटेनमेंट की ओर से लेखक, फ़िल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री के संयोजन में हुआ। इस अवसर पर सम्मानित हुए युवा उद्यमी राज मेहता ने कहा कि कोरोना काल के बाद विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलाव के बाद तालमेल बैठाते हुए एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। तान्या भटनागर ने कहा कि मौजूदा समय मै महिलाओं के सफलता के रास्ते आसान हुए हैं। जब देशभर में खुद के दम पर वह अपने क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहीं हैं। समारोह में फैशन के क्षेत्र से तान्या भटनागर, इंटरप्रयोनोर राज मेहता, सोशल मीडिया प्रमोटर स्वाती चंद्रा, मेकअप आर्टिस्ट वालिया सिद्दीकी, फैशन डिजाइनर रोहित श्रीवास्तव, फ़िल्म प्रोड्यूसर अमित दीप जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता गुंजन वर्मा, प्रमोद शंकर तिवारी, दिनेश सिंह चौहान, इवेंट मैनेजर निहिल श्रीवास्तव, फिटनेस सेक्टर से कैफ़ी अली को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...