सरदार सेना ने की ‘जनहित संकल्प पार्टी’ की घोषणा, डॉ. आर.एस. पटेल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष : शमशाद खान की रिपोर्ट

0
261

सरदार सेना ने की ‘जनहित संकल्प पार्टी’ की घोषणा, डॉ. आर.एस. पटेल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

संवाददाता
एस खान

प्रयागराज। संविधान दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन सरदार सेना ने बड़ी राजनीतिक घोषणा करते हुए नई राजनीतिक पार्टी ‘जनहित संकल्प पार्टी’ के गठन की घोषणा कर दी। सरदार सेना के संस्थापक डॉ. आर.एस. पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रयागराज मेके इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. पटेल ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी अपने चरम पर है और सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय “कटोरा पकड़ाने” की ओर ले जा रही है।

डॉ. पटेल ने कहा कि सरकार के वादों के विपरीत न तो काला धन आया और न ही किसानों का कर्ज माफ हुआ।

कार्यक्रम की अनुमति रद्द करने का आरोप

सरदार सेना के मुख्य संरक्षक अविनाश काकड़े ने दावा किया कि प्रयाग संगीत समिति ऑडिटोरियम में संविधान दिवस कार्यक्रम की अनुमति प्रदेश सरकार के एक “परिवारवादी मंत्री” के दबाव में प्रयागराज प्रशासन द्वारा रद्द कर दी गई।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से आए सरदार सैनिकों को रास्ते में ही रोक दिया गया, जबकि प्रयागराज जिला अध्यक्ष अनिल पटेल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान

अनुमति रद्द किए जाने और प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज नेतृत्व ने मौके पर ही सरदार सेना की राजनीतिक पार्टी ‘जनहित संकल्प पार्टी’ को लॉन्च करने की घोषणा कर दी। डॉ. आर.एस. पटेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे और जल्द ही कार्यकारिणी के विस्तार का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here