वाराणसी में एमएससी छात्रा की हत्या… पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, VIP पार्टी के जिला अध्यक्ष सुचित साहनी

0
506

वाराणसी में एमएससी छात्रा की हत्या… पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, VIP पार्टी के जिला अध्यक्ष सुचित साहनी

संवाददाता
अश्वनी कुमार चौहान

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एमएससी छात्रा की हत्या के तीसरे दिन विकासशील इंसान पार्टी VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी सहित अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने के साथ हर संभव मदद करने की बात कहीं

वीआईपी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे सजा तो मिलनी चाहिए। इसी दौरान मृतक अलका बिंद के पिता चंद्रशेखर बिंद ने कहा कि वह लोग चंद पैसे के लिए बिना किसी आईडी फ्रुप के अंदर क्यों जाने दिया गया और ये सब बिना पुलिस के मिलीभगत से नहीं होता है आज हमारी बेटी की जान गई कल और किसी की जान जा सकती है। इस पर न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन सुचित साहनी ने दिया और पीड़ित को सम्भव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि विकासशील इंसान पार्टी का हर एक कार्यकर्ता आपके इस दुःख की घड़ी में आपके साथ खड़ा है।

इस दौरान विकासशील इंसान पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी, मीडिया प्रभारी मयंक कश्यप, राम नारायण बिंद, अशोक प्रसाद, सागर सिंह, सुरेंद्र बिंद भाजपा मंडल अध्यक्ष मिर्जामुराद, राकेश बिंद राकेश बिंद के अलावा आदि लोग मौजूद रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here