राष्ट्रीय पत्रकार महासभा का सम्मान समारोह प्रयागराज में सफलतापूर्वक संपन्न

0
515

राष्ट्रीय पत्रकार महासभा का सम्मान समारोह प्रयागराज में सफलतापूर्वक संपन्न

प्रयागराज, नैनी (गंगोत्री नगर): राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के बैनर तले प्रयागराज मंडल में आयोजित सम्मान समारोह और सदस्यता अभियान बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जुझारू और क्रांतिकारी पत्रकारों ने हिस्सा लिया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हक की लड़ाई को और तेज़ करने का संकल्प लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के प्रदेश मंत्री मोहम्मद हरीश, मंडल अध्यक्ष सोमराज वर्मा, मंडल महासचिव अभिनव कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री मोहम्मद कमाल अहमद, और प्रवक्ता सुरेश सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पत्रकारों पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पत्रकार अगर सच्चाई उजागर करते हैं, तो अक्सर भूमाफिया, अपराधी और कई बार प्रशासनिक अधिकारी भी उन्हें परेशान करने लगते हैं। मगर अब राष्ट्रीय पत्रकार महासभा ने तय कर लिया है कि पत्रकारों पर किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो संगठन सड़क से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

इस मौके पर शबीना जी को महिला सभा नगर अध्यक्ष और विलास गुप्ता को नगर पंचायत सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा कई नए पत्रकारों ने सदस्यता लेकर संगठन को मज़बूती देने का भरोसा जताया।

कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में मुशीर उल्लाह, गौरव माथुर, अभिषेक गुप्ता, शिशिर गुप्ता, सोमराज वर्मा, और ज़ैद उल्लाह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे।

अंत में मंडल टीम की ओर से यह विश्वास दिलाया गया कि यदि किसी भी पत्रकार को किसी भी तरह की समस्या या दबाव का सामना करना पड़ता है तो संगठन उसकी हरसंभव मदद करेगा।

देश-प्रदेश से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारी वेबसाइट ‘Voice of India’ के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here