असद हुसैन बने दरगाहे हफ़िज़ि के सज्जादानशीन…….

0
356

असद हुसैन बने दरगाहे हफ़िज़ि के सज्जादानशीन…….
असद हुसैन क़ादरी नियाज़ी उर्फ़ फ़ख़रे आलम को बीते सनीचर के दिन ख़ानक़ाहे हफ़िज़ि का सज्जादा नशीन मुनताख़िब किया गया,
बताया जाता है की यह खानक़ाह पुराने कालेडांडे क़ब्रुस्तांन में मौजूद है इससे पहले इस ख़ानक़ाह के सज्जादानशीन आगा हाफ़िज़ उल्लाह उर्फ़ चांद चोटी वाले बाबा हुआ करते थे जिनका इंतेक़ाल 3 दिसंबर 2024 को हार्टअटेक की वजह से हो गया था हज़रत असद हुसैन नियाज़ी साहब के वालिदग्रामी भी थे करेली में मौजूद इनके मुकामी मकान में इस प्रोग्राम को अंजाम दिया गया चाँद मियां के चेहलुम की न्याज़ के मौक़े पर खान्क़हे अब्दुल जलील के सज्जादानशीन मो.सईद अख़तर नैय्यार मियां और खान्क़ाहे सफ़वी के सज्जादा नशीन हकीम रिज़वान हामिद साहब ने असद हुसैन नियाज़ी के सर पर साफा बांध कर साहेबे सज्जादा के ओहदे से सरफ़राज़ किया, इस मौक़े पर सैय्यद सैफ़ अहमद उर्फ़ समर, डॉ. ज़ैद उल्लाह, मो. तारिक़ क़ादरी, अहमद युसुफ़ निज़ामी, अली रज़ा, नूर सफ़ी फ़ख़री, राशीद फ़राज़ फाखरी, मौजूद थी,
वहीं सागीर अहमद साहब, अख़तर अज़ीज़ साहब और सैय्यद फ़ैज़ अहमद साहब ने अपने शांदार अंदाज़ में नातिया कलाम , मन्क़बद के आशार भी पेश किया !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here