हज सेवक होंगे अब राज्य हज इंस्पेक्टर क्टर- समर अब्बास रिज़वी

0
407

हज सेवक होंगे अब राज्य हज इंस्पेक्टर क्टरसमर अब्बास रिज़वी

लखनऊ। हज पर जाने वाले खा़देमुल हुज्जाम (हज सेवक) को नए नाम की पहचान दी गई है नए नियमों के तहत हज सेवकों को अब राज्य हज इंस्पेक्टर के नाम से संबोधित किया जायेगा उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने इसकी गाइड लाइन जारी कर दी है 150 हज यात्रियों के साथ एक राज्य हज इंस्पेक्टर का चयन होगा इसमें महिलाए भी आवेदन कर सकती हैं । आवेदन की जानकारी के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट या हज सुविधा ऐप बनाया गया है वरिष्ठ भाजपा नेता / गौ रक्षक / प्रदेश महामंत्री एवं पूर्वांचल प्रभारी श्री समर अब्बास रिज़वी जी ने बताया के हज के दौरान प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को संपूर्ण सुविधा,सुरक्षा एवं मार्गदर्शन देने के लिए ख़ादेमुल हुज्जाम (राज्य हज इंस्पेक्टर) को भेजने की परंपरा है , हज कमेटी ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं भाजपा नेता समर अब्बास रिज़वी जी ने बताया के हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 को राज्य हज इंस्पेक्टर के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित कराने के सम्बंध में परिपत्र जारी किया है इसमें महिला आवेदक भी राज्य हज इंस्पेक्टर के लिए आवेदन कर सकती हैं , इसके लिए ऑन लाइन आवेदन किए जायेंगे । राज्य हज इंस्पेक्टर के आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, भाजपा नेता समर अब्बास रिज़वी ने सभी हज यात्रियों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here