अंतर्जनपदीय जोन पुलिस फुटबॉल में प्रयागराज की पुरुष टीम ने खिताब जीता, महिलाओं में ट्राफी प्रतापगढ़ के नाम : फैजान रजा की रिपोर्ट

0
473
Oplus_0

अंतर्जनपदीय जोन पुलिस फुटबॉल में प्रयागराज की पुरुष टीम ने खिताब जीता, महिलाओं में ट्राफी प्रतापगढ़ के नाम
फैजान रजा,,

प्रयागराज।रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज के प्रांगण में 28वीं प्रयागराज जोन की अन्तर जनपदीय वार्षिक पुलिस फुटबाल (महिला / पुरूष) प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। फाइनल में प्रयागराज ने आईपीएस पुष्कर वर्मा के शानदार खेल की बदौलत कौशांबी को 6-0 के अंतर से करारी शिकस्त दी।श्री वर्मा ने प्रयागराज की ओर से 4 गोल किए। जबकि इमरान और कृष्णा ने एक-एक गोल किए। प्रयागराज को चल बैजंती दिलाई। प्रतियोगिता में आईपीएस श्री वर्मा ने सर्वाधिक गोल कर बेस्ट स्कोरर का खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में प्रतापगढ़ ने प्रयागराज को हरा कर चल बैजंती जीत ली। फाइनल मैच के मुख्यातिथि भानु भास्कर अपर पुलिस महानिदेशक ने खिलाड़ियों को पुरूस्कार बांटे।
इस प्रतियोगिता में जोन की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा का उद्घाटन 25 जुलाई को प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम गौतम ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच प्रयागराज और कौशांबी के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज के पुष्कर वर्मा आईपीएस, इमरान और मुस्तफा के आक्रमक खेल के आगे कौशांबी की टीम पस्त हो गई।उसे 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। तीनों खिलाड़ियों ने प्रयागराज की ओर से एक -एक गोल किए।पहले दिन के दो अन्य मैचों में बांदा ने फतेहपुर को और प्रतापगढ़ ने हमीरपुर को 3-0 से परास्त कर अगले चरण में प्रवेश किया।26 जुलाई को महिला वर्ग में प्रथम मैच प्रयागराज और महोबा के मध्य खेला गया। इस मैच में प्रयागराज की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महोबा को 1-0 से पराजित किया। द्वितीय मैच प्रतापगढ़ और बांदा महिला टीम के मध्य खेला गया, जिसमें प्रतापगढ़ विजयी रही। पुलिस खेलकूद का आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

पुरुष वर्ग में, प्रथम मैच कमिश्नरेट प्रयागराज और महोबा के बीच खेला गया, जिसमें एसीपी लाइन्स पुष्फर वर्मा ने 3 गोल, कृष्ण कुमार सिंह, मुस्तफा, और इरफान ने एक-एक गोल कर प्रयागराज की टीम को 6-0 से विजय दिलाई। सायंकाल का प्रथम मैच जनपद कौशाम्बी और जनपद चित्रकूट के मध्य खेला गया, जिसमें कौशाम्बी 4-0 से विजयी रहा।

प्रथम सेमी-फाइनल मैच कमिश्नरेट प्रयागराज और जनपद बांदा के मध्य खेला गया, जिसमें एसीपी लाइन्स पुष्फर वर्मा ने 2 गोल, विनोद कुमार यादव और इमरान ने एक-एक गोल कर प्रयागराज की टीम को 4-0 से विजय दिलाई और फाइनल में प्रवेश कराया। प्रतियोगिता के दौरान एसीपी थरवई चन्द्रपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का योगदान सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here