एम वी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति दिया गया प्रशिक्षण

0
349

एम वी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति दिया गया प्रशिक्षण

घायल को अस्पताल पहुचाएं,बाद में फिर वीडियो बनाएं।।

प्रयागराज / एम वी कॉन्वेंट स्कूल में नाबालिग बच्चो को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए निदेशक यातायात एवम सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन 05 जुलाई से प्रचलित विशेष अभियान के अंतर्गत बालक वा बालिकाओं को प्रयागराज यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में निरीक्षक पवन पाण्डेय द्वारा बच्चों को सड़क दुर्घटना में न जाने कितने लोगों की जान चली जाती है और अंगों के विकलांगता से जीवनभर दूसरो पर निर्भर रहते हैं। खासकर जो बच्चे साइकिल से स्कूल के लिए आते हैं उनके लिए सुरक्षित सफर करना एक बड़ी चुनौती बन गई है,बच्चो से अपील किया गया की वह भी हेलमेट का प्रयोग करें और अपने अभिवावक को भी यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करें,कारण है कि लोग नियमों को लेकर लापरवाही करते हैं। छात्रों को बताया गया कि कार चालक सीट बेल्ट वा दोपहिया चालक सही मानकों वाला हेलमेट पहनकर ही घर से निकलें और तीन सवारी दोपहिया वाहन पर न बैठाए। सड़क पर हमेशा दूसरे वाहनों से निश्चित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। सड़क किनारे लगे दिशासूचक (आदेशात्मक, सूचनात्मक, संकेतात्मक) बोर्ड व सड़क सुरक्षा नियमों की भली_भांति जानकारी होनी चाहिए। वाहन चलाते समय नशा न करें। लोग कान में इयरफोन लगाकर गाड़ी चलाते हैं जो बेहद खतरनाक है। उन्होंने बच्चो को गुड सेमिरिटन वा यातायात के दस स्वर्णिम सिद्धान्त के भी बारे में बताया। वाहन चलाते समय आवश्यक कागज साथ रखने के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित ऐप (डीजी लाकर, एम परिवहन)में सुरक्षित रख सकते हैं, किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तुरंत मदद करें और गुड सेमिरिटन बने और सरकार से ईनाम भी पाए। प्रशिक्षण के दौरान कॉलेज में बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। यातायात के प्रति सराहनीय व्याखायन के लिए कॉलेज की उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिवेदी द्वारा यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडेय को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस दौरान कोर्डिनेटर रंजना अग्रवाल, अनमोल शुक्ला,अध्यापकगण आनन्द,आवेश सुनीता सिंह,प्रेमलता, निरमा सेंगर,समाजसेवी (चाइल्ड लाइन 1098) नितीश शुक्ल आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here