जगमगायेगी अयोध्या बने का विश्व रिकॉर्ड – समर अब्बास रिज़वी

0
431

जगमगायेगी अयोध्या बने का विश्व रिकॉर्ड – समर अब्बास रिज़वी
धर्म नगरी व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी की जन्म स्थली के नाम से प्रसिद्ध अयोध्या में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा “अयोध्या दीपोत्सव 2022” का कार्यक्रम दीपावली के अवसर पर रखा गया है जिसको ऐतिहासिक व अभीभूत बनाने के लिए ज़ोरों से तैयारियां चल रही हैं इस बार श्री राम चंद्र जी की पैणी पर 15 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर के विश्व रिकॉर्ड का अनुपम दृश्य स्थापित होगा, ये जानकारी भाजपा नेता श्री समर अब्बास रिज़वी (मंत्री ज़िला प्रयागराज) ने दिया, समर अब्बास रिज़वी ने बताया की भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार सभी धर्मो के त्यौहारों को बिना किसी भेद भाव के भव्य रूप से मनाने के लिए प्रेरित करती है और अपना सहयोग प्रदान करती है,
समर अब्बास रिज़वी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, व उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया, साथ ही साथ समर अब्बास रिज़वी
(भाजपा नेता,मंत्री ज़िला प्रयागराज) ने ईश्वर से देश मे अमन, शांति व आपसी सौहार्द कायम रहे ऐसी कामना करते हुए समस्त देशवासियों को धनतेरस, हनुमान जयंती, दीपावली व भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here