जिला शतरंज संघ प्रयागराज के तत्वाधान में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

0
599

जिला शतरंज संघ प्रयागराज के तत्वाधान मे दिनांक 16 अक्टूबर को वासिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स प्रयागराज मे एक दिवसीय खुली शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । संघ के सचिव श्री एन० डी० सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता कुल 7 चक्रों में आयोजित की गयी ।
इसमें ओपन केटेगरी मे रवि चोपड़ा प्रथम, शिवांश केसरवानी द्वीतीय, ऍम ऍम सिद्दीकी तृतीय, प्रबल पांडेय चतुर्थ,स्पर्श यादव पांचवे तथा संदीप जायसवाल छठे स्थान पर रहे।

9 वर्ष जूनियर वर्ग में – ज़ैन अब्दुला प्रथम , शिवाय सिंह द्वितीय अयांश जायसवाल तृतीय,सात्विक आनंद चतुर्थ तथा आदर्श कुमार पांचवे स्थान पर रहे ।
11वर्ष जूनियर वर्ग में -इस्माइल सिद्दीकी प्रथम ,हसन जावेद द्वितीय,श्रेयस शौर्य तृतीय, सान्वी सक्सेना चतुर्थ तथा अर्चिता अग्रवाल पांचवे स्थान पर रहीं ।
13 वर्ष जूनियर वर्ग मेंआदित्य त्रेहन प्रथम , अर्णव अग्रवाल द्वितीय मयंक दत्त तृतीय,अतिक्ष सागर चतुर्थ तथा जयकान्त तिवारी पांचवे स्थान पर रहे रहे
15 वर्ष जूनियर वर्ग मे हैदर सिद्दीकी प्रथम हसनैन सिद्दीकी द्वितीय यादवेन्द्र तृतीय, कार्तिकेय मौर्या चतुर्थ तथा शालीन गर्ग पांचवे स्थान पर रहे।

वेटरन केटेगरी मे हरी लाल अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

प्रतियोगिता आयोजन सचिव गौरव गर्ग ने बताया कि इस प्रतियोगिता की कुल इनाम राशि ₹10000/- नकद तथा कुल 15ट्रॉफी एवं 12 मैडल्स थे ।

इस प्रतियोगिता का धन्यवाद ज्ञापन श्री मनीष कपूर, ओम जी वर्मा, आशीष दूबे तथा चंद्र प्रकाश मिश्रा जी ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here