लीगल एडवाइजर आर के पांडेय

पीडब्ल्यूएस श्रीराम ग्लोबल अवार्ड अयोध्या में जुटेंगे 19 राज्यों के स्वयंसेवक

— विजय दशमी को आयोजन।
— 11 कैटेगरी में 111 अवार्ड।

प्रयागराज। 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से शिक्षालय निर्माण करा रहे संगठन पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा अयोध्या विकास प्राधिकरण अंतर्गत गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में आगामी पावन महापर्व विजय दशमी, बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 को आयोजित विश्व के प्रथम श्रीराम ग्लोबल अवार्ड कार्यक्रम में भारत वर्ष के 19 राज्यों के उसके स्वयंसेवक तथा विशिष्ट समाजसेवी एकत्र होंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर 11 कैटेगरी में कुल 111 विशिष्ट समाजसेवियों को श्रीराम ग्लोबल अवार्ड- 2022 देकर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here