Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

मां के सामने बेटी की आबरू लूटने वाले पर मुकदमा दर्ज जागी प्रयागराज पुलिस अब न्याय की आस : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

मां के सामने बेटी की आबरू लूटने वाले पर मुकदमा दर्ज जागी प्रयागराज पुलिस अब न्याय की आस

संवाददाता
सोमराज वर्मा

प्रयागराज मां के सामने बेटी की आबरू लूटने वाले के खिलाफ आखिर मुकदमा दर्ज हो ही गया तहरीर मिलने के 2 दिन बाद जाएगी प्रयागराज मैं करैली पुलिस ने रसूलपुर निवासी संजय व कुछ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है इस्पेक्टर करेली अरविंद गौतम ने बताया कि आरोपित संजय के पकड़े जाने पर आने का नाम सामने आएगा|

प्रयागराज में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात : शहर पश्चिमी विधान सभा के एक मोहल्ले में मां के सामने ही एक युवती के साथ वहशी दरिंदे मनमानी करते रहे। इस जुल्‍म से परेशान मां-बेटी डर के मारे एक कमरे में बंद रहने लगीं थीं। इस जुल्‍म की जानकारी पर शिक्षिका एक अन्य सहयोगी शिक्षिका के साथ मां-बेटी के घर पहुंची। वहां दोनों दीन-हीन हालत में थीं। कई दिनों से दोनों ने खाना भी न खाया था। पता चला कि महिला का पति सरकारी कर्मचारी था। वह दो वर्ष पहले लापता हो गया। बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, वह भी सात महीने पहले कहीं चला गया। केवाईसी अपडेट न होने के कारण बैंक से पति की पेंशन भी आना बंद हो गई।

आज होगा मेडिकल : शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर युवती को आशा ज्योति केंद्र पहुंचा दिया गया। आज उसका मेडिकल होगा। शिक्षिका ने बताया कि जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने पूरा मामला सुनने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र को मां-बेटी के घर भेजा। कुछ देर बाद युवती को सुरक्षित रखने के लिए आशा ज्योति केंद्र पहुंचा दिया गया। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर करेली को आशा ज्योति केंद्र भेजकर सच्चाई का पता लगाने की बात कही। जबकि सोमवार को ही शिक्षिकाओं की ओर से करेली थाने में दी गई तहरीर मिलने से इन्कार करती रही।

कौन हैं आरोपित युवक : पीड़ित ने बताया कि दो युवक तुलसीपुर से अक्सर शाम को आ जाते। उसके सामने ही बेटी की आबरू लूटते रहे। उन युवकों ने घर का कूलर, गैस चूल्हा, सिलिंडर, बक्से, बर्तन, बाउंड्री में लगा लोहे का दरवाजा तक उखाड़कर बेच दिया। शिक्षिकाओं के अनुसार पिछले सप्ताह दोनों युवकों को महिला के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने पीटा था। उसके बाद पुलिस कर्मी पहुंचे थे। दो दिन पहले वही युवक, युवती को उठा ले गए थे। पुलिस कर्मियों ने लड़की को बरामद कर उसके घर पहुंचा दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को शिक्षिकाओं ने करेली थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस फिर भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...