Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

ट्रेनिंग पूरा होने पर 198 रिक्रूट आरक्षियों को दिलायी गई शपथ :सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

ट्रेनिंग पूरा होने पर 198 रिक्रूट आरक्षियों को दिलायी गई शपथ

संवाददाता
सोमराज वर्मा

प्रयागराज : जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 198 रिक्रूट आरक्षियों की प्रशिक्षण समाप्त करने के उपरांत भव्य दीक्षांत परेड पुलिस लाइन में मंगलवार को हुई।

मुख्य अतिथि एडीजी प्रेम प्रकाश, एसएसपी शैलेश कुमार ने परेड की सलामी लेने के साथ निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों को निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, भारतीय संविधान व कानून का पालन करने एवं कराने की शपथ दिलायी गई। इस दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत भी किया गया। परेड के बाद रिक्रूट आरक्षियों का जोश एवं उत्साह देखते ही बन रहा था।

पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आरक्षी पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती मे चयनित होकर आए रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण प्रयागराज पुलिस लाइन में हुआ था। छह माह का आधारभूत प्रशिक्षण संपन्न होने के उपरांत 198 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को बाह्य एवं अन्त: विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें अच्छे व्यवहार, कुशल नेतृत्व व आधुनिक समाज की जरुरतों के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। नए नियम-कानून, विशेष अधिनियम एवं शस्त्रों के प्रयोग की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...