Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

आयोग के इंटरव्यू बोर्ड में अब होंगे सेना के अफ़सर, वैज्ञानिक व पूर्व न्यायाधीश : सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

आयोग के इंटरव्यू बोर्ड में अब होंगे सेना के अफ़सर, वैज्ञानिक व पूर्व न्यायाधीश

संवाददाता
सोमराज वर्म

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस भर्ती के इंटरव्यू बोर्ड में किया बड़ा बदलाव। बोर्ड में अब तक विषय विशेषज्ञ व बड़े संस्थानों के प्रोफेसर इंटरव्यू पैनल में होते थे।

इसके साथ कार्यरत व पूर्व आईएएस व आईपीएस अधिकारी को बुलाया जाता था।

लेकिन अब इंटरव्यू बोर्ड में बड़ा बदलाव किया गया है। अब बोर्ड में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, पूर्व न्यायाधीशों, सेना के ब्रिगेडियर से ऊपर के अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक और केंद्र सरकार के क्लास वन अधिकारी बुलाए जाएंगे।

यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने बताया कि इंटरव्यू बोर्ड में विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों के आने से चयन प्रक्रिया बेहतर होगा।

हालांकि पीसीएस-जे के चयन में आयोग हाईकोर्ट के कार्यरत जजों को पहले ही बुलाता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...