Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप से तबाही, 300 लोगों की मौत 500 घायल, इस्लामाबाद तक झटके सोमराज वर्मा की रिपोर्ट

Date:

Share post:

अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप से तबाही, 300 लोगों की मौत 500 घायल, इस्लामाबाद तक झटके

संवाददाता
सोमराज वर्मा

काबुल। अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके आए हैं, इसके चलते फिलहाल 300 लोगों की मौत की खबर मिली है वहीं 500 लोेग घायल हो गये है। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है।

बड़े नुकसान का अनुमान है। अफगानिस्तान की अथॉरिटीज के मुताबिक देश में भूकंप के चलते बड़े पैमाने पर मकान ध्वस्त हो गए हैं और मलबे में दबने के चलते कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्य शुरू किया गया है और मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बीते साल ही दो दशक चले लंबे युद्ध से मुक्ति पाने वाले अफगानिस्तान पर यह दूसरा बड़ा संकट हो सकता है।

अफगानिस्तान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में 300 मौतों की जानकारी दी है। एजेंसी का कहना है कि मौके पर हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं और बचाव अभियान शुरू हो गया है। डायरेक्टर अब्दुल वाहिद रयान ने ट्विटर पर लिखा कि करीब 90 मकान पक्तिका में तबाह हो गए हैं। इन मकानों के मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान से सटे पक्तिका प्रांत से लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला जा रहा है।

तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा, ‘भीषण भूकंप ने पक्तिका प्रांत के 4 जिलों को प्रभावित किया है। इस आपदा में देश के सैकड़ों लोगों की मौत होने और जख्मी होने की आशंका है। इस आपदा के चलते दर्जनों मकान तबाह हो गए हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी एजेंसियों से अपील करते हैं कि वे तत्काल अपनी टीमों को आपदा प्रभावित इलाकों में भेजें और पीडितों की मदद करें। पड़ोसी देश पाकिस्तान के मौसम विभाग का अनुमान है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी।

भूकंप के ये झटके पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत कई शहरों में महसूस किए गए हैं। यूरोपीय एजेंसी का कहना है कि भूकंप के ये झटके 500 किलोमीटर के दायरे में महसूस किए गए हैं।
इसमें भारत के भी कुछ हिस्से शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...